बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

पटना में बिगड़ा मौसम का मिजाज, देर शाम चली धूल भरी तेज आंधी

पटना में बिगड़ा मौसम का मिजाज, देर शाम चली धूल भरी तेज आंधी

PATNA :  बिहार की राजधानी पटना में सोमवार की देर शाम मौसम का मिजाज बिगड़ गया। धूल भरी तेज आंधी चली। बिहार में इन दिनों झुलसाने वाली गर्मी का दौर चल रहा है। भीषण गर्मी व लू से आम जनता त्रस्त है।

राजधानी पटना का तापमान 43 डिग्री सेल्सियस को पार कर गया है। गया में तो मौसम सबसे ज्यादा गर्म है। वहां रविवार को तापमान करीब 45 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। मौसम विभाग के अनुसार 16 जून तक प्रदेश में राजस्थान और मध्यप्रदेश की ओर से आने वाली गर्म पछुआ हवाओं के कारण तापमान में कमी की संभावना नहीं है।

पटना में रविवार को अधिकतम तापमान 43.2 डिग्री और न्यूनतम 30.1 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया। पटना का सामान्य न्यूनतम तापमान 26.5 डिग्री और अधिकतम 37.2 डिग्री सेल्सियस होना चाहिए था। हवा में नमी की मात्रा घटकर 28 फीसद पहुंचने के कारण लोग उमस भरी गर्मी से परेशान रहे। गया में अधिकतम तापमान 44.9 और न्यूनतम 29.6 डिग्री सेल्सियस रहा। भागलपुर का अधिकतम तापमान 39.9 डिग्री और न्यूनतम 27.8 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। पूर्णिया का अधिकतम तापमान 36.3 और न्यूनतम 26.8 डिग्री रहा।

बच्चों का स्कूल गर्मी की छुट्टी के बाद 10 जून से खुलना था, लेकिन भीषण गर्मी को देखते हुए जिलाधिकारी कुमार रवि ने जिले के सभी सरकारी व गैर सरकारी स्कूलों को 16 जून तक बंद रखने का निर्देश दिया है।

Suggested News