बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

BIHAR NEWS : अतिक्रमण हटाने गई टीम पर लोगों ने ईंट पत्थर से किया हमला, जेसीबी छोड़कर भागे नगर निगम कर्मी

BIHAR NEWS : अतिक्रमण हटाने गई टीम पर लोगों ने ईंट पत्थर से किया हमला, जेसीबी छोड़कर भागे नगर निगम कर्मी

BHAGALPUR : भागलपुर नगर निगम द्वारा घंटाघर चौक के आसपास अतिक्रमण हटाने के दौरान प्रशासन के सख्त रवैये को देख स्थानीय लोग एवं दूकानदारों द्वारा जमकर ईंट पत्थर चलाया गया। नगर निगम प्रशासन के अधिकारी अतिक्रमण हटाने के दौरान हंगामा कर रहे एक दुकानदार को हिरासत में लेने के लिए गाड़ी में बैठाने लगे। जिससे स्थानीय लोग एवं दुकानदार आक्रोशित हो गये। 


वहीँ स्थानीय लोग और दुकानदारों ने प्रशासन पर ईंट पत्थर चलाना शुरू कर दिया। ईंट पत्थर चलने के बाद नगर निगम कर्मी वहां से भाग खड़े हुए। जबकि अतिक्रमण हटा रही जेसीबी को भी लोगों ने ईंट पत्थर से क्षतिग्रस्त कर दिया। 

दूकानदारों का कहना था कि हमलोग गरीब आदमी किसी तरह फूटपाथ पर दुकान लगाकर जीवन गुजर बसर करते हैं। नगर निगम प्रशासन द्वारा बार बार अतिक्रमण हटाने के नाम पर मारपीट और दुकानदारों को  तंग किया जाता है। 

जबकि नगर निगम प्रशासन का कहना था कि सक्षम अधिकारी के आदेश पर पूर्व में सूचित कर अतिक्रमण को हटाया जा रहा है। वहीं अतिक्रमण हटाने के दौरान नगर निगम प्रशासन के साथ आए एक गार्ड ने वीडियो बना रहे एक पत्रकार का मोबाइल छीनने लगा और‌ पत्रकारों से भी उलझ गया। 

भागलपुर से बालमुकुंद की रिपोर्ट 

Suggested News