बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

पटना में प्रॉपर्टी डीलर की हत्या के विरोध में लोगों ने किया सड़क जाम, अपराधियों को गिरफ्तार करने की मांग

पटना में प्रॉपर्टी डीलर की हत्या के विरोध में लोगों ने किया सड़क जाम, अपराधियों को गिरफ्तार करने की मांग

PATNA : पटना से सटे मसौढ़ी में आज प्रॉपर्टी डीलर की हत्या के विरोध में स्थानीय ग्रामीणों ने पुनपुन बाजार बंद रखा। इस दौरान बाजार के चौराहे पर अपराधियों की गिरफ्तारी और पीड़ित परिवार को मुआवजे की मांग को लेकर नारेबाजी की गई। 


बता दे कि मृतक प्रेम पासवान पुनपुन बाज़ार का रहने वाला था। जिसे परसा बाज़ार थाना क्षेत्र के महुली के पास बीते 4 जनवरी को अपराधियों ने गोली मारकर हत्या दी थी। बंद कर विरोध जता रहे लोग परसाबाज़ार पुलिस की छानबीन पर अंसतोष जता रहे थे। 

बाद में पुनपुन पुलिस के समझाने पर लोग शांत हुए। इस दौरान सड़क पर वाहनों का आवागमन बंद रहा। जिससे आने जानेवाले लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा। वहीँ बाज़ार में भी अफरा-तफरी का माहौल बना रहा। 

पुलिस के आश्वासन के बाद लोगों ने सड़क जाम खत्म किया। लोगों का कहना है की घटना के 5 दिन गुजर जाने के बाद भी आरोपी को पुलिस गिरफ्तार नहीं कर पायी है। उन्होंने जल्द से जल्द अपराधियों को गिरफ्तार करने की मांग की है।

पटना से सुजीत कुमार की रिपोर्ट 

Suggested News