बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

महिला रेलयात्री का चेन छिनते उचक्कों को लोगों ने पकड़ा, जमकर की पिटाई, पुलिस के किया हवाले

महिला रेलयात्री का चेन छिनते उचक्कों को लोगों ने पकड़ा, जमकर की पिटाई, पुलिस के किया हवाले

SASARAM : कोरोना काल के बाद जैसे जैसे रेल परिचालन पटरी पर आ रहा है। वैसे ही अपराधियों ने रेलयात्रियों को शिकार बनाना शुरू कर दिया है। ताज़ा मामला सासाराम रेलवे स्टेशन पर सामने आया है। जहाँ एक महिला यात्री का गले का सोने का चेन छीनते दो उचक्कों को लोगों ने पकड़ लिया और दोनों की जमकर पिटाई कर दी। 

बताया जाता है कि रितेश कुमार तथा सुनील कुमार नामक उचक्के सासाराम रेलवे स्टेशन पर एक महिला यात्री का चेन छीन रहे थे। उचक्कों का महिला ने विरोध करते हुए शोर मचाना शुरू कर दिया। जिसके बाद बदमाशों ने महिला यात्री के साथ मारपीट करना शुरू कर दिया। हालाँकि शोर शराबा सुनकर लोगों ने बदमाशों को पकड़ लिया और जमकर दोनों की पिटाई कर दी। जिसके बाद जीआरपी पुलिस भी मौके पर पहुंची और दोनों को गिरफ्तार कर लिया। 

जीआरपी थानाध्यक्ष सत्येंद्र प्रसाद सिंह ने बताया कि उन लोगों के लिए यात्रियों की सुरक्षा सर्वोपरि है। रेल परिसर में इस तरह के वारदात को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। दोनों बदमाशों पर कार्रवाई की जा रही है।

सासाराम से राजू की रिपोर्ट  

Suggested News