NALANDA : जिले में आज एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। जहां मॉब लिंचिंग के शिकार युवक की मौत हो गयी है। बताया जा रहा है की बैट्री चोरी के दौरान ग्रामीणों ने दो युवक को रंगे हाथ पकड़ लिया था। जिसके बाद लोगों ने उसकी जमकर धुनाई कर दी। घटना के बाद पुलिस मौके पर पहुंची। जिसके बाद लोगों ने उसे नालंदा थाना की पुलिस के हवाले कर दिया था।
हालाँकि युवक की तबियत बिगड़ने पर इलाज के लिए उसे पुलिस सदर अस्पताल लायी थी। जहाँ उसकी मौत हो गयी। घटना सिलाव थाना इलाके के नियामत नगर की बताई जा रही है। घटना के संबंध में बताया जा रहा है की सिलाव थाना क्षेत्र के नियामत नगर में ग्रामीणों ने दो युवकों को बैटरी की चोरी करते पकड़ लिया। जिसके बाद वहां भीड़ इक्कट्ठी हो गयी। इसके बाद लोगों ने दोनों आरोपी युवको को पीटना शुरू कर दिया।
बाद में मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों युवकों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया। युवक की मौत के बाद पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेज दिया है। वहीँ युवक के परिजनों को इसकी सूचना दे दी गयी है।
नालंदा से राज की रिपोर्ट