बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

कटिहार में सीएम नीतीश की समाधान यात्रा में लोगों ने किया जमकर बवाल, सड़क पर की आगजनी, जानिए क्या है पूरा मामला

कटिहार में सीएम नीतीश की समाधान यात्रा में लोगों ने किया जमकर बवाल, सड़क पर की आगजनी, जानिए क्या है पूरा मामला

KATIHAR : समाधान यात्रा के तहत मुख्यमंत्री नीतीश कुमार कई जिलों में विकास कार्यों का जायजा लेने के बाद आज कटिहार जिले के दौरे पर हैं। इसी कड़ी में आज मुख्यमंत्री के समाधान यात्रा में लोगों ने जमकर बवाल किया। विरोध कर रहे युवकों ने बताया की पढ़ लिख कर सब्जी बेच रहे हैं। ठेला चला रहे हैं।

 

आक्रोशित लोगों ने बताया की हमलोग मुख्यमंत्री से मिलना चाहते थे। ताकि कुछ समाधान निकले। लेकिन मुख्यमंत्री ने गाडी नहीं रोका और सीधे निकल गए। युवकों ने कहा की यह कैसा समाधान यात्रा है। वहीं कई लोगों ने कहा की मुख्यमंत्री समाधान यात्रा पर निकले हैं। लेकिन आम लोगों से नहीं मिलकर केवल अधिकारियों और नेताओं से मिलकर चले गए। 

इससे आक्रोशित लोगों ने जमकर हंगामा किया। वहीँ सड़क पर आगजनी किया। जिससे अफरा तफरी का माहौल हो गया।  बता दें की आज मुख्यमंत्री नीतीश कुमार कटिहार के कोढ़ा प्रखंड के दिघारी  गांव में समाधान यात्रा पर गए थे। 

वहीँ मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के काफिला गुजरने वाला था। जिसमें माले विधायक महबूब आलम गाड़ी के ड्राइवर को धमकाया जाने पर आग बबूला हो कर सड़क पर धरना पर बैठ गए। हालाँकि लेकिन जिला प्रशासन के द्वारा विधायक समझाने के बाद सड़क से हटे।

कटिहार से श्याम की रिपोर्ट 

Suggested News