बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

33 बसों से गोपालगंज से सटे यूपी सीमा पर पहुंचे बिहार के लोग, आपदा राहत शिविर में उन्हें पहुंचाने में जुटा प्रशासन

33 बसों से गोपालगंज से सटे यूपी सीमा पर पहुंचे बिहार के लोग, आपदा राहत शिविर में उन्हें पहुंचाने में जुटा प्रशासन

Gopalganj  : जिले से एक बड़ी खबर सामने आई है। जहां दिल्ली से 33 बसों से भेजे गए बिहारियों की 8 बे बसें गोपालगंज जिले के यूपी सीमा पर पहुंची है।  गोपालगंज जिला प्रशासन द्वारा उन सभी लोगो को यूपी की सीमा से बसों में भर कर गोपालगंज जिला मुख्यालय में लाया गया है। जहां उन्हें पहले आइसोलेशन सेंटर में रखा गया है। 


जानकारी के मुताबिक यूपी से करीब 33 बसों से बिहार के लोगो को रवाना किया गया। जिनमें से 8 बसें यूपी के कुशीनगर जिले में देर रात ही पहुंच गई थी। जहां से उन्हें परिवहन विभाग के बसों द्वारा जिला मुख्यालय लाकर आइसोलेशन सेंटर में रखा गया है।  

राज्य सरकार द्वारा जिला प्रशासन को यह हिदायत दी गई है। दिल्ली या अन्य राज्यों से आनेवाले लोगों को सीमा पर ही आपदा राहत शिविर में रखा जाए और उनकी पूरी तरह से जांच की जाए। इसे लेकर यूपी सीमा से सटे बलथरी चेकपोस्ट पर एमवीआई को ड्यूटी पर लगाया गया है।

एमवीआई विवेक कुमार के मुताबिक कल रात को 05 बसों से ढाई सौ से ज्यादा लोगो को गोपालगंज आइसोलेशन में रखा गया है। वहीं जिले में कई जगहों पर आपदा राहत शिविर बनाये गए है। जहां वैसे लोगो को रखना है जो बाहर से आ रहे है। बाहर से आए सभी लोगो को 14 दिनों के लिए आइसोलेशन में रखना है।

उन्होंने बताया कि आज रविवार की सुबह 03 बसों से सैकड़ो लोगो को गोपालगंज जिला मुख्यालय में भेजा गया है। जहां उन्हें आइसोलेशन में रखकर उनका मेडिकल चेकअप किया जा रहा है। वहीं पर उनके भोजन और रहने की व्यवस्था की गयी है। 


Suggested News