बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

सीएम नीतीश को लोगों ने दी नववर्ष की बधाई एवं शुभकामना, मुख्यमंत्री आवास के बाहर उमड़ी लोगों की भीड़

सीएम नीतीश को लोगों ने दी नववर्ष की बधाई एवं शुभकामना, मुख्यमंत्री आवास के बाहर उमड़ी लोगों की भीड़

PATNA : आज मुख्यमंत्री श्री नीतीश कुमार को नववर्ष की शुभकामना एवं बधाई देने के लिये सरकार के कई मंत्री, विधायक, विधान पार्षद, राज्य सरकार के वरीय अधिकारीगण अन्य जनप्रतिनिधिगण, विशिष्ट व्यक्तिगण तथा आमजन पहुँचे। 


मुख्यमंत्री ने 1 अणे मार्ग स्थित अपने आवास पर लोगों की बधाइयाँ एवं शुभकामनायें स्वीकार की तथा उन्हें नववर्ष की बधाई एवं शुभकामनायें भी दी। लोगों द्वारा दिये गये भेंटस्वरूप पुष्प गुच्छ, अंगवस्त्र एवं माला को मुख्यमंत्री ने स्वीकार किया।

 मुख्यमंत्री को बधाई देने वाले प्रमुख लोगों में वित्त, वाणिज्य कर एवं संसदीय कार्य विजय कुमार चौधरी, शिक्षा मंत्री चन्द्रशेखर, पिछड़ा एवं अतिपिछड़ा वर्ग कल्याण मंत्री अनिता देवी, खान एवं भूतत्व मंत्री रामानंद यादव, पशु एवं मत्स्य संसाधन मंत्री मो० आफाक आलम, खाद्य एवं उपभोक्ता संरक्षण मंत्री लेशी सिंह, बिहार विधानसभा के उपाध्यक्ष महेश्वर हजारी, विधान पार्षद संजय कुमार सिंह उर्फ गाँधी जी, विधान पार्षद संजय सिंह, जदयू प्रदेश अध्यक्ष उमेश कुशवाहा, बिहार राज्य खाद्य आयोग के अध्यक्ष विद्यानंद विकल, मुख्य सचिव आमिर सुबहानी, पुलिस महानिदेशक आर०एस० भट्ठी, विभिन्न विभागों के अपर मुख्य सचिव / प्रधान सचिव / सचिव, वरीय पुलिस अधिकारी सहित बड़ी तादाद में राजनीतिक एवं सामाजिक कार्यकर्ता तथा आमजन शामिल थे। 

बधाई एवं शुभकामना देने वालों में बड़ी संख्या में नवयुवक, महिलायें तथा वृद्धजन भी शामिल थे। मुख्यमंत्री को बधाई देने के लिए एक अन्ने मार्ग के बाहर खड़े रहे। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार एक एक लोगों से मिले और लोगों को नए साल की बधाई दी। 

Suggested News