बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

पंचतत्व में विलीन हुए बीजेपी सांसद भोला बाबू, हजारों नम आंखों ने दी अंतिम विदाई

पंचतत्व में विलीन हुए बीजेपी सांसद भोला बाबू, हजारों नम आंखों ने दी अंतिम विदाई

BEGUSARAI : बीजेपी के वरिष्ठ नेता और बेगूसराय सांसद भोला सिंह पंचतत्व में विलीन हो गए। सिमरिया घाट पर रविवार को राजकीय सम्मान के साथ उनका अंतिम संस्कार किया गया। हजारों लोगों ने भोला सिंह को नम आंखों से अंतिम विदाई दी। इस दौरान भोला बाबू अमर रहे के नारे लगातार लगते रहे।

उपमुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी, भाजपा बिहार प्रभारी भूपेंद्र यादव,  प्रदेश अध्यक्ष नित्यानंद राय, मंत्री नंदकिशोर यादव, शाहनवाज हुसैन समेत कई नेताओं ने भोला सिंह को श्रद्धांजलि दी।

अंतिम यात्रा में उमड़ा जनसैलाब 

 इसके पहले बीजेपी के दिवंगत सांसद भोला सिंह की शवयात्रा उनके गांव गढ़पुरा के दुनही से निकल कर बेगूसराय के अशोक नगर स्थित उनके घर पहुंची। उनका पार्थिव शरीर को गांधी स्टेडियम में रखा गया। वहां आम लोगों ने उनके अंतिम दर्शन कर पुष्पांजलि अर्पित किए। बेगूसराय में उनकी शव यात्रा में जन सैलाव उमड़ पड़ा। बता दें कि शुक्रवार को दिल्ली के राम मनोहर लोहिया अस्पताल में उनका निधन हो गया था। वे 82 वर्ष के थे।

बेगूसराय से धनंजय की रिपोर्ट


Suggested News