बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

भारत के इस नदी से सोना निकालकर मालामाल हो जाते हैं लोग, जानिए क्या है पूरा मामला

भारत के इस नदी से सोना निकालकर मालामाल हो जाते हैं लोग, जानिए क्या है पूरा मामला

N4N DESK : भारत को कभी बिना वजह ही सोने की चिड़िया नहीं कहा जाता था। यहां कई ऐसी प्राकृतिक चीज़ें मौजूद है। जिसे देख कर देश ही नहीं विदेश के लोग भी आश्चर्यचकित हो जाते है। इस चौकाने वाली रहस्य के बारे में बहुत कम लोगों को पता होगा की भारत में एक ऐसी नदी भी मौजूद है जो पानी के साथ साथ सोना उगलती है। इस अद्भुत नदी का नाम स्वर्णरेखा है। यह नदी भारत के झारखंड राज्य से होकर बहती है।  इसके अलावा स्वर्णरेखा नदी पश्चिम बंगाल और ओडिशा के भी अलग-अलग हिस्सों में सैकड़ों सालों से बह रही है। यह नदी जब सोना बहाकर लाती है तो लोग इसे निकालते है। जिससे यह नदी किनारे रह रहे लोगों की जीवनी चलाने का सहारा बनती है। 

बताते चलें की भारत एक धार्मिक देश है जहां अभी भी ऐसी रहस्मयी चीज़ों में लोग भगवान् का वास मानते है। यहाँ के लोगों का कहना है कि क्यूंकि नदी अपने साथ सोना बहाकर लाती है। इसलिए इसका नाम बहुत सालों पहले स्वर्णरेखा (सोने की नदी ) रख दिया गया था। 

स्थानीय प्रत्यक्षदर्शियों और एक्सपर्ट्स के दावे के मुताबिक नदी के बहाव के कई इलाकों में संभवतः सोने की कुछ खदानें हैं और स्वर्णरेखा उन खदानों से होकर गुजरती है। इसलिए घर्षण की वजह से सोने के कण इसमें घुल जाते हैं, जिसे आगे चलकर नदी किनारों पर लगा देती है। मीडिया रिपोर्ट्स का यह कहना है की यह नदी कई लोगों का गुज़र-बसर करती है। इतना रहस्य सामने आने के बाद भी इसकी आधिकारिक रूप से कोई पुष्टि नहीं की गयी है की आखिर यह नदी कैसे और कब सोना लेकर आती है।

प्रेरणा शर्मा की रिपोर्ट  

Suggested News