बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

बेतिया में अलाव नहीं जलाने पर लोगों का फूटा गुस्सा, प्रशासन के खिलाफ जमकर की नारेबाजी

बेतिया में अलाव नहीं जलाने पर लोगों का फूटा गुस्सा, प्रशासन के खिलाफ जमकर की नारेबाजी

BETTIAH : जिले के लौरिया नगर पंचायत में अलाव जलाने की मांग को लेकर नगर पंचायत के कार्यपालक पदाधिकारी का छात्र नेता चंदन सैनी अपने एक दर्जन समथको के साथ पुतला दहन किया। साथ ही पदाधिकारी के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। 

इस संबंध मे छात्र नेता चंदन सैनी ने कहा की फिलहाल पूरा बिहार शीतलहर की चपेट में है। लेकिन जिले के लौरिया नगर पंचायत में कही भी अलाव की व्यवस्था नही है। लौरिया नगर पंचायत प्रशासन सिर्फ खानापूर्ति कर रहा है। कई जगहों पर मात्र चार चार लकडी रख खानापूर्ति की जा रही है। जबकी ठंड का कहर आज भी कम नही है।

वही इस संबंध मे लौरिया नगर पंचायत के कार्यपालक पदाधिकारी लक्ष्मण प्रसाद व नगर पंचायत की अध्यक्ष सीता देवी ने बताया की जो भी आरोप प्रत्यारोप लगाया गया है वह पूरी तरह निराधार है। यहाँ एक दर्जन से अधिक जगहों पर अलाव जलाया जा रहा है।

बेतिया से आशीष की रिपोर्ट

Suggested News