बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

BIHAR NEWS : दो भाईयों के बीच विवाद सुलझाने गयी पुलिस को लोगों ने बनाया बंधक, घर में घुसकर मारपीट करने का लगाया आरोप

BIHAR NEWS : दो भाईयों के बीच विवाद सुलझाने गयी पुलिस को लोगों ने बनाया बंधक, घर में घुसकर मारपीट करने का लगाया आरोप

MOTIHARI : मोतिहारी में दो भाइयो के बीच आपसी विवाद सुलझाने पहुँची पुलिस खुद बंधक बन गयी। डेढ़ घण्टे बाद किसी तरह पुलिस को मुक्त कराया गया। घटना मोतिहारी के ढाका थाना क्षेत्र के करसहिया गांव की है। जहाँ जमीन संबंधी मामले को लेकर दो भाइयो के बीच पहले से विवाद था। जिसे सुलझाने के लिये गांव के पंच बैठे थे। इस बीच रमेश साह और इंदेश साह दोनों सगे भाइयों के बीच झड़प शुरू हो गया। जिसे देख किसी ने 112 नंबर डायल कर पुलिस को बुला लिया। 

इस बीच मौके पर पहुँची पुलिस पर घर में घुसकर पीटने का आरोप लगा स्थानीय लोगो और हंगामा मचा रहे दोनों भाई के परिवार के लोगो ने पुलिस को ही बंधक बना लिया। करीब डेढ़ घण्टे तक पुलिस बंधक बनी रही। जिस रास्ते से पुलिस वाले अपनी गाड़ी से निकलने का प्रयास कर रहे थे। उस रास्ते पर लोगों ने लकड़ी का बोटा रख दिया था। 

इस मामले की जानकारी जैसे ही थाना पुलिस और उच्चाधिकारियों को मिली। उन्होंने मौके पर जाकर कड़ी मशक्कत के बाद पुलिस को बंधक होने से मुक्त कराया। वही इस मामले में 112 नम्बर के पुलिस प्रभारी अनिल कुमार यादव का कहना है कि हंगामे कि सूचना पर वे पहुचे थे। 

दोनों भाइयो को हिरासत में लेकर थाना पर लाने का प्रयास कर रहे थे। जिसके बाद लोग आक्रोशित हो गए और उन्हें घेर लिया। हालाँकि पुलिस इस मामले में दोषियों को चिन्हित कर कार्रवाई करने में जुट गई है।

मोतिहारी से हिमांशु की रिपोर्ट

Suggested News