बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

लोग पावर से पैसा बनाते हैं, लेकिन बिना काम का धन पाप है- नीतीश कुमार

लोग पावर से पैसा बनाते हैं, लेकिन बिना काम का धन पाप है- नीतीश कुमार

PATNA :  मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने एक बार फिर भ्रष्टाचार और साम्प्रदायिकता के खिलाफ अपनी प्रतिबद्धता को दोहराया। 

कुछ लोग पावर से पैसा बनाते हैं

नीतीश कुमार ने इशारों-इशारों में लालू परिवार पर फिर हमला बोला। उन्होंने कहा कि राजनीति सिर्फ चुनाव लड़ना भर नहीं होता, इससे देश चलता है। काम के बिना धन पाप है। लेकिन कुछ लोग पावर से पैसा बनाते हैं। मौलाना अबुल कलाम आजाद ने समाज में सद्भाव बनाने के लिए बहुत बड़ा योगदान दिया है। मौलाना आजाद साहब के आदर्शों को शिक्षा विभाग स्कूली बच्चों के बीच प्रचारित करे। इससे समाज में कटुता कम होगी। भारत के पहले शिक्षा मंत्री मौलाना अबुल कलाम आजाद के जन्मदिन को बिहार में शिक्षा दिवस के रूप में मनाया जाता है। रविवार को शिक्षा दिवस पर आयोजित कार्यक्रम में मुख्यमंत्री ने ये बातें कहीं।

मौलाना आजाद के आदर्शों को स्कूली बच्चों तक पहुंचाएं

मौलाना अबुल कलाम आजाद देश के बंटवारे पक्षधर नहीं थे। उनके योगदान को अगर लोगों तक पहुंचाया जाए तो सामाजिक कटुता कम होगी। शिक्षा विभाग उनके आदर्शों को स्कूली बच्चों के बीच प्रचारित करे। बिहार में जो काम शुरू होता है उसका असर पूरे देश में होता है। नयी पीढ़ी को जानना चाहिए कि IIT किसने बनवाया। वे IIT में पढ़ना चाहते हैं तो उसके बारे में जानें कि किसने इन संस्थानों का बनवाया।

दरभंगा के पूर्व वैज्ञानिक मानस बिहारी वर्मा  को सम्मान

DRDO के पूर्व वैज्ञानिक मानस बिहारी वर्मा को मौलाना अबुल कलाम आजाद शिक्षा पुरस्कार  से समामनित किया गया । सीएम ने कहा कि युवा वर्ग को मानस बिहारी जी से प्रेरणा लेनी चाहिए। उनके पदचिह्नों पर चल कर वैज्ञानिक बनिए। मानस बिहार जी इतने पड़े पद पर रहे। देश की सेवा करने के बाद वे गांव में आ कर रहे रहे हैं। आजकल तो जो बाहर जाता है वह अपने गांव लौटता ही नहीं।

बेटी नहीं होंगी तो श्रृष्टि कहां से बढ़ेगी

नीतीश कुमार ने लड़कियों की शिक्षा की जरूरत पर बल दिया। उन्होंने कहा कि लड़कियां पढ़ जाएंगी तो प्रजनन दर अपने आप कम हो जाएगी। अभी प्रजनन दर घट कर 3 .3 फीसदी पर आया है। देश में औसत प्रजनन दर 2 है।

Suggested News