बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

बिहार के लोग जानते हैं कि ये चुनाव दल का नहीं, देश का, रामनवमी के पहले सनातन विरोधियों पर भड़के पीएम मोदी, हमारी आस्था को दिखा रहे नीचा

बिहार के लोग जानते हैं कि ये चुनाव दल का नहीं, देश का, रामनवमी के पहले सनातन विरोधियों पर भड़के पीएम मोदी, हमारी आस्था को दिखा रहे नीचा

गया. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंगलवार को सनातन और हिंदू धर्म के खिलाफ विवादित टिप्पणी करने वाले विपक्षी नेताओं को जमकर सुनाया. उन्होंने गया में एनडीए उम्मीदवार जीतन राम मांझी के पक्ष में चुनाव प्रचार के दौरान कहा, कांग्रेस के युवराज तो खुलेआम कहते हैं कि, वो हिन्दू धर्म की शक्ति का विनाश कर देंगे। उन्होंने कहा, जो शक्ति का विनाश करने निकले हैं उनका इस बार विनाश होगा. उन्होंने कहा कि इनके दूसरे साथी हमारे सनातन धर्म को डेंगू, मलेरिया कहते हैं। बिहार के लोग जानते हैं कि ये चुनाव दल का नहीं, देश का चुनाव है।

उन्होंने कहा कि आज एक ओर देश की संस्कृति और गर्व करने वाले हम लोग हैं और दूसरी ओर हमारी आस्था को नीचा दिखाने वाले लोग हैं। बिहार के लोग जानते हैं कि ये चुनाव दल का नहीं, देश का चुनाव है। आज एक ओर देश की संस्कृति और गर्व करने वाले हम लोग हैं और दूसरी ओर हमारी आस्था को नीचा दिखाने वाले लोग हैं। पीएम मोदी ने भगवान राम का स्मरण करते हुए कहा, कल रामनवमी का पावन पर्व है। सूर्य की किरणें कल अयोध्या में रामलला के मस्तक का विशेष अभिषेक करेंगी लेकिन घमंडिया गठबंधन के लोगों को राम मंदिर से भी परेशानी है। उन्होंने कहा कि जो लोग कभी भगवान राम के अस्तित्व पर सवाल उठाते थे, वो आज कैसी-कैसी भाषाएं बोल रहे हैं। 

अपनी सरकार के कामों को गिनाते हुए उन्होंने कहा कि जब कांग्रेस की सरकार थी, तो महिला स्वयं सहायता समूहों को 150 करोड़ रुपये से भी कम मदद दी जाती थी।  NDA सरकार के 10 साल में इन्हीं महिला समूहों को 40 हजार करोड़ रुपये से ज्यादा दिए गए हैं। अभी हमने अपने संकल्प पत्र में भी कहा है कि हम भारत की विरासत को वर्ल्ड हेरिटेज मैप पर लेकर जाएंगे। हमारे गयाजी को भी हम उस ऊंचाई पर लेकर जाना चाहते हैं। उन्होंने कहा  कि अब अगले 5 वर्षों के लिए मोदी का गारंटी कार्ड अपडेट हो गया है। गरीबों के लिए 3 करोड़ पक्के घर बनाए जाएंगे, ये मोदी की गारंटी है। गरीबों को अगले 5 साल तक मुफ्त राशन मिलेगा, ये मोदी की गारंटी है। 70 वर्ष की आयु से ऊपर के हर बुजुर्ग को 5 लाख रुपये तक का मुफ्त इलाज मिलेगा, ये मोदी की गारंटी है। किसान सम्मान निधि आगे भी जारी रहेगी, ये मोदी की गारंटी है।

उन्होंने कहा, बिहार के स्मार्ट युवा कभी जंगलराज के साथ नहीं जाएंगे. ये लालटेन के जमाने वाले लोग आपको आधुनिक युग में नहीं जाने देंगे. RJD ने बिहार को केवल दो ही चीजें दी हैं- जंगलराज, और भ्रष्टाचार. उन्होंने कहा, इन्हीं का दौर था, जब बिहार में अपहरण और फिरौती एक उद्योग बन गया था। हमारी बहन-बेटियां घर से बाहर नहीं निकल पाती थी, हमारे गया जैसे इलाके नक्सली हिंसा की आग में जलते रहते थे। RJD ने बिहार के कितने ही परिवारों को बिहार छोड़कर जाने पर मजबूर कर दिया था।

उन्होंने कहा कि बिहार में जंगलराज का सबसे बड़ा चेहरा राजद है। बिहार में भ्रष्टाचार का दूसरा नाम राजद है। बिहार की बर्बादी की सबसे बड़ी गुनाहगार राजद है। उन्होंने लालू यादव और राबड़ी देवी के शासन काल की याद दिलाते हुए कहा, RJD ने भी इतने वर्षों तक बिहार पर राज किया है। लेकिन इनकी हिम्मत नहीं है कि अपनी सरकारों ने क्या काम किए, उसकी चर्चा कर लें।


Suggested News