बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

युवती से छेड़खानी के आरोप में लोगों ने की जमकर युवक की पिटाई, इलाज के दौरान हुई मौत, परिजनों में मचा कोहराम

युवती से छेड़खानी के आरोप में लोगों ने की जमकर युवक की पिटाई, इलाज के दौरान हुई मौत, परिजनों में मचा कोहराम

BHAGALPUR : जगदीशपुर थाना क्षेत्र के कोला खुर्द गांव में शुक्रवार की शाम गांव के ही दस लोगों ने छेड़खानी के आरोप में रिपु सिंह की जमकर पिटाई कर दी। इसके बाद उसे रेलवे पटरी पर सुलाकर सुसाइड का मामला बनाने का प्रयास किया गया था। 

लेकिन गांव के ग्रामीणों के द्वारा देखे जाने के बाद भीड़ जुट गई। जिसके बाद पिटाई कर रहे 9 व्यक्ति वहां से भाग गए। जबकि एक आरोपी वीर सिंह को ग्रामीणों ने पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया है। युवक पर गांव की ही रहनेवाली लड़की के साथ छेड़खानी का आरोप लगाकर मनोज सिंह और उसके सहयोगियों के द्वारा युवक की जमकर पिटाई की गई थी। 

घायल युवक को परिजनों के द्वारा जवाहरलाल नेहरू चिकित्सा अस्पताल में भर्ती कराया गया था। जहां देर रात इलाज के क्रम में उसकी मौत हो गई। मृतक के पिता का कहना है कि छेड़खानी का झूठा आरोप लगाकर उसके बेटे की हत्या की गई है। 

जबकि मनोज सिंह के द्वारा भी पहले थाने में युवक के खिलाफ छेड़खानी का मामला दर्ज कराया गया था। पूरे घटना के बाद पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई है। जबकि मृतक के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। 

भागलपुर से बालमुकुन्द की रिपोर्ट

Suggested News