बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

नालंदा में 5 साल से पक्के मकान का इन्तजार कर रहे लोगों का फूटा गुस्सा, बीच सड़क पर चाय बनाकर जताया विरोध

नालंदा में 5 साल से पक्के मकान का इन्तजार कर रहे लोगों का फूटा गुस्सा, बीच सड़क पर चाय बनाकर जताया विरोध

NALANDA : पिछले 5 साल से पक्का मकान के लिए संघर्ष कर रहे लोगों का गुरुवार को एक बार फिर गुस्सा फूट पड़ा। गांधीगिरी के रास्ते बिहारशरीफ राजगीर मार्ग को कोसुक के समीप सड़क जाम करते हुए जिला प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। इस दौरान लोग भीषण ठंड से राहत के लिए बीच सड़क पर चूल्हा जलाकर चाय बनाने लग गए।

 

बताते चलें की 5 साल पहले एनएच 82 बिहारशरीफ राजगीर फोरलेन का निर्माण के दौरान बिहार शरीफ प्रखंड के कोसुक में महादलित परिवार को विस्थापित कर पंचाने नदी के समीप यह कह कर बसाया गया था कि सड़क निर्माण में जो उनका घर टूटा है। उसके बदले उन्हें जमीन और घर के बदले घर दिया जाएगा। 

फोरलेन निर्माण के कई साल गुजर गए। इसके बावजूद ना स्थानीय प्रशासन ना स्थानीय जनप्रतिनिधि हीं उन लोगों की बातें सुन रहे हैं। गर्मी, बरसात और भीषण ठंड में खुले आसमान के नीचे पूरा महादलित परिवार गुजारने को विवश है। भीषण ठंड में जीना मुहाल हो गया है।

सड़क जाम की सूचना मिलते ही दीपनगर थानाध्यक्ष सुनील कुमार जायसवाल मौके पर पहुंचकर लोगों को समझा-बुझाकर मामला शांत कराया। हालाँकि लोग मानने को तैयार नहीं हो रहे थे। जिससे पुलिस को जाम खत्म कराने में कड़ी मशक्कत करनी पड़ी। 

नालंदा से राज की रिपोर्ट 

Suggested News