बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

गया के रामसागर तालाब में तैरते पत्थर को देख हैरान हुए लोग, कहा चारों भाईयों के साथ प्रभु श्रीराम आये हैं, शुरू की पूजा अर्चना...

गया के रामसागर तालाब में तैरते पत्थर को देख हैरान हुए लोग, कहा चारों भाईयों के साथ प्रभु श्रीराम आये हैं, शुरू की पूजा अर्चना...

GAYA : गया में एक पत्थर लोगों की आस्था का केंद्र बन गया है। जिले के प्राचीन रामसागर तालाब में दो किलो वजन का पत्थर पानी में तैरता मिला था। पत्थरों पर राम लिखा हुआ है। जिन्हें तैरता देख लोगों की भीड़ जुटनी शुरू हो गई। बाद में लोग इस पत्थर को रखकर इसकी पूजा करने लगे हैं। देखते ही देखते हजारों की संख्या में लोग मौके पर जुट गए। सभी उसे चमत्कारी पत्थर बता दर्शन करना चाह रहे थे।

पत्थर को तैरता देख काफी संख्या में लोग मौके पर अभी जुटे हुए हैं। पत्थर को बार-बार रामसागर तालाब में डाला जा रहा है, लेकिन वह डूबने के बजाय तैर रहा है। इसे लोग आस्था के रूप में देख रहे हैं। लोगों का कहना है, कि यह प्रभु श्री राम का आशीर्वाद है। बताया जा रहा कि करीब दो किलो के वजन के चार पत्थर पानी में तैर रहा है। सीमेंट नुमा रंग में दिख रहे यह पत्थर को देखने वालों का हुजूम उमड़ पड़ा है। लोगों की भीड़ दूर-दराज से भी यहां पहुंचनी शुरू हो गई है। 

स्थानीय लोगों का कहना है कि घंटों से यहां रहकर इस पत्थर के दर्शन कर रहे हैं। कुछ पत्थर में जय श्री राम भी लिखा हुआ है। वहीं यहां पर पहुंचे लोगो ने बताया कि "गया भगवान विष्णु, श्री राम की धरती है। यहां भगवान रूपी दर्शन हमे हुए हैं। भगवान राम, भगवान लक्ष्मण, भरत, शत्रुघ्न चारों भाई के रूप में यह चार पत्थर हमें दर्शन हो रहे हैं। 

सुबह में 9 बजे यहां पत्थर देखे गए। इसके बाद लोग छलांग लग रहे हैं और पत्थर को डूबा कर देख रहे हैं। लेकिन पत्थर पानी की ऊपरी सतह पर तैर रहा है। पत्थर के दर्शन के लिए तालाब के पास भक्तों का जनसैलाब उमड़ पड़ता है। इस पत्थर को लोग भगवान राम का चमत्कार मानते हैं, लोग इसे प्रणाम कर पूजा अर्चना कर रहे हैं। कई लोग ऐसे है जो इस पत्थर को हैरत भरी नजर से देखते हैं। इन्हें इस पत्थर के पानी में तैरने के कारण हैरानी भी होती है।

गया से मनोज की रिपोर्ट

Suggested News