बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

रघुवर सरकार के 5 मंत्रियों पर आय से अधिक संपत्ति का आरोप, हाई कोर्ट में याचिका दाखिल

रघुवर सरकार के 5 मंत्रियों पर आय से अधिक संपत्ति का आरोप, हाई कोर्ट में याचिका दाखिल

DESK: खबर है रांची से जहां झारखंड हाई कोर्ट में पूर्व मुख्‍यमंत्री रघुवर दास के कैबिनेट में मंत्री रहे पांच नेताओं के खिलाफ आय से अधिक संपत्ति मामले में जनहित याचिका दाखिल की गई है.याचिका में कहा गया है कि इन पूर्व मंत्रियों की आय में उनके कार्यकाल के दौरान दो सौ प्रतिशत से एक हजार प्रतिशत तक की वृद्धि हुई है. 

जिन मंत्रियों के खिलाफ याचिका दाखिल की गई है, उनमें पूर्व मंत्री अमर कुमार बाउरी, रणधीर सिंह, नीरा यादव, लुइस मरांडी, नीलकंठ सिंह मुंडा का नाम शामिल है. याचिकाकर्ता पंकज कुमार यादव ने इसकी जांच एसीबी से करने की मांग की है. 

गौरतलब है कि पूर्व मुख्‍यमंत्री रघुवर दास के कैबिनेट में अमर बाउरी खेल मंत्री, रणधीर सिंह कृषि मंत्री, नीरा यादव शिक्षा मंत्री, लुईस मरांडी समाज कल्‍याण मंत्री और नीलकंठ सिंह मुंडा ग्रामीण विकास मंत्री थे.  

झारखंड विधानसभा चुनाव में रघुवर सरकार को करारी हार का सामना करना पड़ा था. पांचो पूर्व मंत्रियों के खिलाफ हाई कोर्ट में याचिका करने वाले पंकज यादव  ने  इसी महीने पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास और अन्य अधिकारीयों के खिलाफ मोमेंटम झारखंड मामले में एसीबी में एफआईआर दर्ज करने के लिए आवेदन दिया है .     

रांची से कुंदन की रिपोर्ट                   

Suggested News