बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

चुनाव बाद बढ़ेंगे पेट्रोल-डीजल के दाम! : कच्चा तेल की कीमत 115 डॉलर प्रति बैरल के पार, जानिये कितने बढ़ेंगे दाम

चुनाव बाद बढ़ेंगे पेट्रोल-डीजल के दाम! : कच्चा तेल की कीमत 115 डॉलर प्रति बैरल के पार, जानिये कितने बढ़ेंगे दाम

Desk. भारत में पांच राज्यों में विधानसभा का चुनाव चल रहा है। इसके लिए आखरी चरण की वोटिंग उत्तर प्रदेश में 7 मार्च को होगी। इन चुनावों के परिणाम 10 मार्च को आएंगे। वहीं चुनाव के बीच ही रूस-यूक्रेन के बीच युद्ध की वजह से कच्चे तेल (पेट्रोलियम पदार्थ) का दाम बढ़ रहे हैं। गुरुवार को कच्चे तेल की कीमत 115 डॉलर प्रति बैरल हो गयी है। ऐसे में चुनाव समाप्त होने के बाद भारत में पेट्रोल-डीजल के दाम बढ़ सकता है। यह दाम 20 से 25 रुपये प्रति लीटर बढ़ने की संभावना है।

भारत में पेट्रोल-डीजल की कीमतों और चुनावी मोहलत का ट्रेंड बताता है कि मोदी सरकार विधानसभा चुनावों से ठीक पहले पेट्रोल-डीजल की कीमतों में बढ़ोतरी से बचती रही है। हालांकि चुनाव खत्म होते ही वह कीमतों को बढ़ाने में देर नहीं करती। फिलहाल देश में उत्तर प्रदेश समेत पांच राज्यों में विधानसभा चुनाव हो रहे है। इसके नतीजे 10 मार्च को आएंगे। इसी वजह से अगले हफ्ते से दाम बढ़ने के अनुमान लगाए जा रहे हैं। विश्लेषक यह भी कहते हैं कि पेट्रोल-डीजल के दामों में बढ़ोतरी एक बार में न होकर, रोज थोड़ी-थोड़ी होगी।

 वहीं तेल कंपनियों ने 3 नवंबर से पेट्रोल की कीमतों में कोई बदलाव नहीं किया है, लेकिन तब से लेकर अब तक कच्चा तेल 40 डॉलर प्रति बैरल से ज्यादा महंगा हो चुका है। इसलिए पेट्रोल-डीजल की कीमतों में 20-25 रुपए तक की बढ़ोतरी हो सकती है। रेटिंग एजेंसी इक्रा के वाइस प्रेसिडेंट और को-ग्रुप हेड प्रशांत वशिष्ठ के मुताबिक, कच्चा तेल 1 डॉलर प्रति बैरल महंगा होने पर देश में पेट्रोल-डीजल के दाम औसतन 55-60 पैसे प्रति लीटर बढ़ जाते हैं।

कच्चे तेल के दाम चढ़ने से सार्वजनिक क्षेत्र की तेल कंपनियों- इंडियन ऑयल कॉरपोरेशन, भारत पेट्रोलियम और हिंदुस्तान पेट्रोलियम को पेट्रोल-डीजल पर 5-6 रुपए प्रति लीटर का घाटा उठाना पड़ रहा है। क्रूड के दाम लगातार बढ़ने से कंपनियों का घाटा भी लगातार बढ़ रहा है। एक्सपर्ट क्रूड ऑयल के 150 डॉलर तक पहुंचने का अनुमान लगा रहे हैं।

Suggested News