बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

फागू चौहान 29 को लेंगे बिहार के राज्यपाल की शपथ, यूपी विधानसभा की सदस्यता से दिया इस्तीफा

फागू चौहान 29 को लेंगे बिहार के राज्यपाल की शपथ, यूपी विधानसभा की सदस्यता से दिया इस्तीफा

PATNA : बिहार के नवनियुक्त राज्यपाल फागू चौहान ने शुक्रवार को यूपी विधानसभा की सदस्यता से इस्तीफा दे दिया। उन्होंने अपना त्याग पत्र विधानसभा अध्यक्ष हृदय नारायण दीक्षित को सौंपा। अब फागू चौहान 29 जुलाई को बिहार के राज्यपाल पद की शपथ लेंगे।

आपको बता दें कि उत्तर प्रदेश के घोसी विधानसभा के विधायक हैं फागू चौहान। लंबे राजनीतिक सफर के दौरान विधानसभा सदस्य से सीधे राज्यपाल की कुर्सी तक पहुंचना उनके लिए बड़ी उपलब्धि है। राज्यपाल नियुक्त होने के बाद उनके क्षेत्र के लोगों में भी खुशी की लहर है।
 
 मूल रूप से आजमगढ़ के सेकपुरा गांव निवासी फागू चौहान का राजनीतिक करियर पड़ोसी जिले मऊ के घोसी विधानसभा सीट से शुरू हुआ, लेकिन विधायक व मंत्री के रूप में उन्होंने जिले के विकास में अपना योगदान दिया है।

बता दें कि बिहार के राज्यपाल लालजी टंडन को मध्य प्रदेश का राज्यपाल नियुक्त किया गया है। राष्ट्रपति भवन द्वारा अधिसूचना के मुताबिक पदभार ग्रहण करने की तिथि से फागू चौहान की नियुक्ति प्रभावी मानी जायेगी।

Suggested News