बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

फंदे पर लटका मिला महिला का शव, मायकेवालों का आरोप - बाइक नहीं देने पर ससुराल वालों ने मारा, फरवरी में हुई थी शादी

फंदे पर लटका मिला महिला का शव, मायकेवालों का आरोप - बाइक नहीं देने पर ससुराल वालों ने मारा, फरवरी में हुई थी शादी

भागलपुर। जिले के घोघा थाना क्षेत्र के पक्कीसराय स्थित गणेश तांती के घर मे उनकी नवविवाहिता बहु 20 वर्षीय सीमा कुमारी का शव फंदे से लटका मिला। घटना शुक्रवार सुबह की है। आज सुबह लड़की के ससुराल व मायके पक्ष के लोग शव का पोस्टमार्टम कराने के लिए पहुंचे।

लड़की के परिजनों ने बताया कि दहेज के लिए सीमा को प्रताड़ित किया जाता था सीमा के ससुराल वाले बाइक की मांग कर रहे थे रुपया नहीं होने पर लड़की के पिता बाइक नहीं दे पा रहे थे।  जिससे सीमा के साथ मारपीट की जाती थी। परिजनों ने लड़की के हत्या का आरोप लगाया है। आरोप लड़की के पति के भाई प्रकाश तांती,  मदन तांती समेत परिवार के अन्य सदस्यों पर लगाया है। 

हालांकि घोघा थाना पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। बता दें कि मधेपुरा जिले के मुरलीगंज थाना क्षेत्र निवासी अरुण दास की पुत्री सीमा की शादी धूमधाम से इसी वर्ष के फरवरी महीने में घोघा के पक्की सराय निवासी गणेश तांती के पुत्र साजन तांती से कराई गई थी। साजन मजदूरी करता है।

Suggested News