बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

फांसी के फंदे से झूलती मिली महिला की लाश, मायके वालों ने लगाया हत्या का आरोप

फांसी के फंदे से झूलती मिली महिला की लाश, मायके वालों ने लगाया हत्या का आरोप

NALANDA : जिले से एक बड़ी घटना सामने आई है। जहां दीपनगर थाना क्षेत्र के मंडाछ गांव में एक महिला की घर के अंदर ही फांसी के फंदे से झूलती लाश बरामद हुई है। घटना के बाद इलाके में सनसनी का माहौल व्याप्त है। पुलिस मौके पर पहुंच लाश को कब्जें में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज मामले की जांच में जुटी है। 

मिली जानकारी के अनुसार मंडाछ गांव निवासी अरविंद चौधरी की पत्नी रिंकू देवी की आज घर के अंदर फांसी के फंदे से झूलती लाश बरामद हुई। इधर घटना की जानकारी मिलते ही गांव में सनसनी फैल गई। लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच लाश को कब्जे में ले लिया। 

वहीं मृतिका के मौत की सूचना पर पहुंचे उसके मायके वालों ने उसकी हत्या किये जाने का आरोप लगाया है। मायके वालों का कहना है कि ससुराल वालों द्वारा उसे प्रताड़ित किया जाता था। ससुराल वालों ने उसकी हत्या कर सुसाइड का रुप से देने के लिए लाश को फांसी के फंदे से लटका दिया है। इधर घटना के बाद से ससुराल पक्ष के सभी लोग फरार है। फिलहाल पुलिस लाश को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज मामले की जांच में जुटी है। 

नालंदा से राज की रिपोर्ट

Suggested News