बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

पेड़ से झूलती मिली शख्स की लाश, इलाके में सनसनी

पेड़ से झूलती मिली शख्स  की लाश, इलाके में सनसनी

Begusarai : जिले से एक बड़ी खबर सामने आई है। जहां मुफस्सिल थाना क्षेत्र इलाके में एक पेड़ से झूलती एक शख्स की लाश बरामद हुई है। लाश मिलने के बाद इलाके में सनसनी का माहौल व्याप्त है। पुलिस लाश को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज मामले की जांच में जुटी है। 

मिली जानकारी के अनुसार आज अहले सुबह मुफस्सिल थाना इलाके के हरदिया शिव मंदिर के पास लोगों ने एक शख्स की पेड़ से झूलती लाश देखी। जिसके बाद लोगो ने इसकी सूचना स्थानीय लोगों को दी। लाश मिलने की सूचना मिलते ही इलाके में सनसनी फैल गई। देखते ही देखते मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई। मृतक की पहचना स्थानीय राम कुमार साह के रुप में हुई।

आनन-फानन में लोगो ने इसकी सूचना पुलिस को दी। लाश मिलने की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच लाश को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज मामले की जांच में जुटी है। 

बताया जा रहा है कि मृतक राम कुमार साह मूल रुप से समस्तीपुर जिले का निवासी था। वर्तमान में वह बेगूसराय के हरदिया में किराए के मकान में सपरिवार रहता था और जिले में रिक्सा चलाकर अपने परिवार का पालन करता था।  

परिजनों के मुताबिक लॉकडाउन में धंधा बंद होने से परिवार आर्थिक संकट के दौर से गुजर रहा था और इसकी वजह से राम कुमार परेशान रहता था। उसने इससे पहले भी सुसाइड करने का प्रयास किया था, लेकिन घरवालों ने किसी तरह उसको बचा लिया था। मंगलवार की रात वह घर से निकला और आज सुबह उसकी फांसी के फंदे से झूलती लाश बरामद हुई। 

बेगूसराय से कृष्णा की रिपोर्ट

Suggested News