बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

पीएचईडी मंत्री विनोद नारायण झा के घर चोरी, घर का ताला तोड़ चोरो ने घटना को दिया अंजाम

पीएचईडी मंत्री विनोद नारायण झा के घर चोरी, घर का ताला तोड़ चोरो ने घटना को दिया अंजाम

PATNA : बिहार सरकार के लोक स्वास्थ्य अभियंत्रण विभाग के मंत्री विनोद नारायण झा के घर चोरी की घटना हुई है। चोरी की घटना मधुबनी जिले के बेनीपट्टी थाना अंतर्गत बेहटा गांव स्थित उनके पैतृक आवास पर शनिवार की रात हुई है। बताया जा रहा है कि उनके इस आवास पर फिलहाल कोई नहीं रहता है। 

चोर चहारदीवारी फांद आंगन के रास्ते अंदर पहुंचे और चार कमरों के ताले तोड़ चोरी की घटना को अंजाम दिया है। 

बताया जा रहा है कि मंत्री के घर के मुख्य द्वार के ग्रिल पर लगे ताले की चाबी उनके घर के करीब रहने वाले भाजपा के प्रखंड महामंत्री विमल झा के पास रहती है। रविवार सुबह विमल झा घर का जायजा लेने के लिए ग्रिल खोल अंदर घुसे तो कमरों के ताले टूटे पाए। 

उन्होंने तत्काल इसकी सूचना दिल्ली में मंत्री विनोद नारायण झा को दी। मंत्री ने बेनीपट्टी डीएसपी पुष्कर कुमार को इसकी जानकारी दी। मंत्री से चोरी की जानकारी मिलते ही डीएसपी पुष्कर कुमार, थानाध्यक्ष महेंद्र कुमार सिंह घटनास्थल पर पहुंच मामले की जांच की। 

विनोद नारायण झा ने कहा है कि घर पर चंद फर्नीचर, किचेन के सामान और कुछ कपड़ो को छोड़कर कोई बहुमूल्य सामान उस घर में नहीं था। 

फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी है। 

Suggested News