बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

विदेश में रिकॉर्ड : फिलीपिंस में आईएफएस निशिकांत ने छठ मनाने का इतिहास बनाया, दिल्ली से मंगाया पूरा सामान

विदेश में रिकॉर्ड : फिलीपिंस में आईएफएस निशिकांत ने छठ मनाने का इतिहास बनाया, दिल्ली से मंगाया पूरा सामान

डेस्क... लोकआस्था का महापर्व छठ पूजा बिहार और उत्तरप्रदेश के बाद धीरे-धीरे समूचे देश में ही नहीं बल्कि विदेशों में रहने वाले प्रवासी भारतीय भी मनाने लगे हैं। ऐसा ही एक मामला देखने को मिला जब पटना की अनीसाबाद पुलिस कॉलोनी के रहने वाले आईएफएस निशिकांत ने फिलीपींस में छठ मनाने का इतिहास बना दिया है। फिलिपींस की धरती पर शनिवार को पहला छठ मनाया गया है, वहां छठी मइया के गीत गूंजे हैं। निशिकांत भारतीय दूतावास फिलिपींस में प्रथम सचिव के पद पर तैनात हैं और राजधानी मनीला में पत्नी शालिनी सिंह के साथ रहते हैं। सूर्योदय के भारतीय समय से लगभग ढाई घंटे पहले उन्होंने बिल्डिंग की 51वीं मंजिल से सूर्य को अर्घ्य दिया।

2010 बैच के आईएफएस निशिकांत सिंह ने बताया कि 24 जून को उनका ट्रांसफर दिल्ली से फिलिपींस में भारतीय दूतावास में कर दिया गया। कोरोना काल में उन्हें विशेष विमान से फिलिपींस भेजा गया था। फिलिपींस के मनीला शहर में वह रह रहे हैं। हालात ऐसे थे कि छठ में भारत आना संभव नहीं था, फिलिपींस में भी पर्व मनाना आसान नहीं था। वहां कभी किसी ने छठ नहीं मनाया था। लेकिन निशिकांत और शालिनी ने ठान लिया था कि छठ तो उन्हें मनाना ही है। दिल्ली से सूप और दउरा मंगाया फिर बिल्डिंग के प्रशासनिक तंत्र को काफी समझाया इसके बाद छठ करने की अनुमति मिल पाई।

बिल्डिंग की 51वीं मंजिल पर बने हेलीपैड पर उन्होंने भारतीय परम्परा के अनुसार शनिवार को विधिपूर्वक छठ का पर्व मनाया। उनका कहना है कि फिलिपींस में छठ मनाने का इतिहास बन गया है। पहला परिवार है, जो इस देश की धरती पर भारत का प्रमुख पर्व छठ मनाया और लोगों को प्रसाद भी खिलाया है।


Suggested News