बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

शादी का झांसा देकर बनाया शारीरिक संबंध : प्रेमी की दूसरी जगह विवाह तय हुआ, तो प्रेमिका ने किया हंगामा, रहस्यमय ढंग से हो गई गायब

शादी का झांसा देकर बनाया शारीरिक संबंध : प्रेमी की दूसरी जगह विवाह तय हुआ, तो प्रेमिका ने किया हंगामा, रहस्यमय ढंग से हो गई गायब

बेतिया. शादी का झांसा देकर एक लकड़की से जबरदस्ती शारीरिक संबंध बनाने का मामला सामने आया है। युवक ने शादी का झांसा देकर लड़की से जबरदस्ती संबंध बनाया। महीनों साथ रहने के बाद दूसरी जगह शादी करने जा रहा था। जिसे देखकर लड़की उसके घर पहुंच गई और काफी हंगामा किया। बाद में वहीं धरने पर बैठ गई। इसके बाद अब पीड़िता लापता हो गई है। इसकी सूचना मिलते ही बगहा SDPO कैलाश प्रसाद पुलिस टीम के साथ उसकी तलाश में छापेमारी कर रहे हैं। यहा मामला बेतिया के भैरोगंज क्षेत्र का बताया जा रहा है।

फिलहाल पुलिस ने लड़के की मां और चचेरे भाई को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दिया है। इस मामले में SDPO कैलाश प्रसाद ने बताया कि लड़की को शादी का झांसा देकर पप्पू राव एक माह तक अपने पास रखा। इसके बाद लड़की को छोड़कर दूसरी शादी करना चाहता था। फिलहाल इस मामले की जांच चल रही है।

SDPO ने बताया कि इस मामले में लड़की के परिजनों से पूरी जानकारी ली गई है। वहीं पीड़िता की मां ने लड़की को ग़ायब कर दूसरी जगह शादी करने का गंभीर आरोप लगाया है और लड़की अभी भी लापता हैस जिससे आरोपी प्रेमी पप्पू राव की मुश्किलें बढ़ सकती है। पुलिस घटना की विभिन्न पहलुओं की जांच कर केस दर्ज करते हुए आगे की कार्रवाई में जुटी है। 

Suggested News