बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

विमान के अंदर घुसा कबूतर, यात्रियों में मचा हड़कंप

विमान के अंदर घुसा कबूतर, यात्रियों में मचा हड़कंप

News4nation desk :  हवाई जहाज से पक्षी के टकराने की खबर तो आपने सुनी होगी, लेकिन विमान के अंदर पक्षी का घुस जाना आपको आश्चर्य में डाल सकता है। लेकिन एक ऐसी घटना सामने आई है। 

दरअसल गुजरात के अहमदाबाद से राजस्थान की राजधानी जयपुर आ रही गोएयर की एक फ्लाइट में उड़ान से कुछ मिनट पहले विमान के अंदर कबूतर उड़ने लगा। कबूतर के अचानक विमान के अंदर उड़ने से अफरा-तफरी मच गई। हालांकि क्रू  मेंबर्स ने यात्रियों को शांत कराया और विमान का गेट खोलकर कबूतर को  बाहर निकाला गया। 

घटना को लेकर बताया गया है कि विमान के उड़ने से पहले एक यात्री ने अपना हैंड बैग रखने के लिए फ्लाइट के लगेज शेल्फ को खोला, लगेज शेल्फ खोलते ही उसमें से एक कबूतर निकला। ये कबूतर विमान के अंदर इधर-उधर उड़ने लगा, जिसे देख कर सभी यात्री हैरान रह गए और उन्होंने जमकर हंगामा किया। 

बाद में ग्राउंड स्टाफ को सूचित किया और उन्होंने फिर काफी मशक्कत के बाद इसे बाहर निकाला। वहीं विमान के अंदर कबूतर के होने की वजह से फ्लाईट आधे घंटे के विलंब से अपने  गंतव्य को पहुंची। 

कुंदन की रिपोर्ट
 
 
 

Suggested News