बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

कार्तिक पूर्णिमा पर गंगा स्नान के लिए उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़, शाम में मनेगी देव दीपावली

कार्तिक पूर्णिमा पर गंगा स्नान के लिए उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़, शाम में मनेगी देव दीपावली

PATNA : आज कार्तिक पूर्णिमा है। हिन्दू धर्म में पवित्र माने जाने वाले कार्तिक महीने का सबसे खास दिन। कार्तिक पूर्णिमा के मौके पर आज पटना सहित राज्य के दूसरे जिलों से स्नान - दान और पूजा - पाठ की तस्वीरें सामने आ रही हैं। 

पवित्र स्नान और दान का महत्व

कार्तिक पूर्णिमा के दिन गंगा सहित अन्य नदियों में पवित्र स्नान के बाद पूजा अर्चना और दान का विशेष महत्व है। धार्मिक मान्यता के अनुसार आज के दिन की हुई आराधना पूरे साल की गई पूजा पाठ के बराबर फल देती है। भगवान शिव में आज ही के दिन त्रिपुरासुर का वध किया था। इस वजह से कार्तिक पूर्णिमा को त्रिपुर पूर्णिमा भी कहा जाता है। 

आज है देव दीपावली

कार्तिक पूर्णिमा के दिन शाम के वक़्त देव दीपावली मनाने की भी परंपरा है। ऐसी मान्यता है कि कार्तिक पूर्णिमा के दिन ही शाम के वक़्त भगवान विष्णु ने मत्स्यावतार रूप में जन्म लिया था। इसी वजह से देव दीपावली मनाई जाती है। देव दीपावली के मौके पर गंगा घाटों के किनारे दीप जलाने की परंपरा है।

Suggested News