बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

इस साल छठ व्रतियों को मिलेंगी बेहतर सुविधाएं , पूजा के पहले बन जाएंगे पीपा पुल

 इस साल छठ व्रतियों को मिलेंगी बेहतर सुविधाएं , पूजा के पहले बन जाएंगे पीपा पुल

PATNA : इस साल छठ व्रतियों को गंगा पार जा कर पूजा करने की बेहत सुविधाएं मिल सकेंगी। पथ निर्माण मंत्री नंद किशोर यादव ने बुधवार को इसकी जानकारी दी।

छठ पूजा के पहले बन जाएंगे पीपा पुल

छठ पूजा के लिए बिहार सरकार ने तैयारियां तेज कर है। बिहार में कई जगहों पर बनने वाले पीपा पुल छठ पूजा के पहले शुरू हो जाएंगे। राजधानी पटना के गांधी सेतु के अलावा 4 पीपा पुल के जरिये गंगा के दोनों किनारों पर छठ पूजा की जा सकती है। छठ पूजा के पहले घाट पर सभी सुविधाएं बहाल कर दी जाएंगी। इस बात की जानकारी पथ निर्माण मंत्री नंदकिशोर यादव ने बुधवार को दी।  मंत्री ने कहा कि पहले पीपा पुल दिसम्बर तक शुरू होता था। लेकिन इस साल यह छठ पूजा के पहले शुरू हो जाएगा। इससे छठ पूजा करने वाले व्रतियों को सुविधा मिलेगी। पीपा पुल पहले बन जाने से लोग इसका अधिक समय तक इस्तेमाल कर सकेंगे।

तेजस्वी कौन सा संविधान बचा रहे है ?

नंदकिशोर यादव ने तेजस्वी यादव के संविदान बचाओ यात्रा पर कटाक्ष किया। उन्होंने कहा कि क देश का संविधान है, दूसरा राजद का संविधान है। राजद के संविधान में भ्रष्टाचार संपत्ति संरक्षण की बात है। अब देखना यह होगा कि तेजस्वी यादव कौन से संविधान की रक्षा के लिए यात्रा कर रहे हैं। क्या तेजस्वी यादव भारत के संविधान की रक्षा करना चाहते हैं ?   ये लोग राजद के संविधान को लागू करना चाहते हैं। इस संविधान में अपराध, भ्रष्टाचार, सम्पत्ति सृजन की बाते हैं। इसको बचाने के लिए ही तेजस्वी यादव यात्रा कर रहे हैं। मंत्री नंदकिशोर यादव सहयोग कार्यक्रम के दौरान अपनी राय जाहिर कर रहे थे।

 पटना से गणेश सम्राट की रिपोर्ट

Suggested News