बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

पिता ने बेटे के गुम होने की दर्ज कराई थी शिकायत, जब पुलिस ने की जांच तो हो गई हैरान

पिता ने बेटे के गुम होने की दर्ज कराई थी शिकायत, जब पुलिस ने की जांच तो हो गई हैरान

कोलकात्ता। जिस बेटे को ढूढ़ने के लिए पिता ने पुलिस में गुमशुदगी की शिकायत दर्ज की थी। जब पुलिस ने पिता की शिकायत पर घर की तलाशी लेनी शुरू की तो वह भी हैरान रह गई। तलाशी के दौरान पुलिस ने घर के छत से एक कंकाल बरामद किया। बताया गया यह उसी बेटे का कंकाल है, जिसकी गुमशुदगी की शिकायत पिता ने की थी। फिलहाल पूरे मामले की जांच में जुट गई है।

जानकारी के अनुसार बिधाननगर पूर्व पुलिस स्टेशन में अनिल कुमार महेंसरिया द्वारा मामला दर्ज कराया गया था। जिसमें उन्होंने अपने अपने बेटे अर्जुन के गुम होने की बात कही थी। जिसके बाद पुलिस ने जांच शुरू की। जांच में लगे एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि अनिल कुमार ने संदेह जताया था कि अर्जुन के गायब होने के पीछे उसकी पत्नी की भूमिका होने का आरोप लगाया।

अधिकारी ने कहा, "महेनसरिया को शक था कि अर्जुन की पत्नी ने कुछ अन्य लोगों की मदद से अर्जुन का अपहरण कर लिया है या उसकी हत्या कर दी है। हमने आज शाम एजे ब्लॉक के महेनसरिया के आवास की छत से कंकाल को ढूंढ निकाला। पुलिस ने कहा कि कंकाल को मेडिकल जांच के लिए भेजा गया था, हालांकि प्रारंभिक रूप से यह अर्जुन के विवरण से मेल खाता प्रतीत होता है। अधिकारी ने कहा, "हम मामले की जांच कर रहे हैं। मेडिकल परीक्षण की रिपोर्ट आने के बाद यह स्पष्ट हो जाएगा।

Suggested News