बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

पितृपक्ष मेला : तीर्थ यात्रियों को विष्णुपद मंदिर में कोई असुविधा नहीं हो, इसके लिए जिला प्रशासन की विशेष व्यवस्था

पितृपक्ष मेला : तीर्थ यात्रियों को विष्णुपद मंदिर में कोई असुविधा नहीं हो, इसके लिए जिला प्रशासन की विशेष व्यवस्था

गया. पितृपक्ष मेला 2022 के अवसर पर देश विदेश से आए तीर्थ यात्रियों को विष्णुपद मंदिर प्रांगण जाने में कोई असुविधा ना हो, इसके लिए जिला प्रशासन द्वारा सुसज्जित रूप से कतारबद्ध तरीके से गर्भगृह में प्रवेश करने की व्यवस्था रखी गई है, जिससे सभी पिंडदान करने आए तीर्थयात्री काफी अच्छे तरीके से भगवान विष्णु के दर्शन कर पा रहे हैं।

पितृपक्ष मेले के प्रारंभ के 2 दिन देखा गया कि मंदिर के प्रांगण एवं गर्भगृह में अनियंत्रित भीड़ हो रही थी और इस वर्ष कोविड-19 के बाद मेला में काफी भीड़ आ रही थी। ऐसे में किसी भी भगदड़ को नजरअंदाज नहीं किया जा सकता है। देश के कोने-कोने से आने वाले तीर्थ यात्रियों के जानमाल को सुरक्षा नजर में रखते हुए कतार वधि व्यवस्था के साथ अलग एवं निर्धारित प्रवेश निकासी की व्यवस्था की गई है। कई तीर्थयात्रियों ने बताया कि पहले के समय कतार वध सिस्टम नहीं रहने से 1000 तीर्थयात्रियों में लगभग 800 तीर्थयात्री ही गर्भगृह में भगवान विष्णु के दर्शन कर पाते थे, परंतु प्रशासन द्वारा इस वर्ष कतारबध सिस्टम लाने से सभी तीर्थयात्री कम समय में ही गर्भगृह में प्रवेश कर रहे हैं।

छतरपुर उत्तर प्रदेश के महेंद्र सिंह तीर्थयात्री ने बताया कि मंदिर में प्रवेश के लिए पंक्तिबद्ध व्यवस्था काफी बढ़ियाहै। कहीं कोई धक्का-मुक्की का सामना करना नहीं पड़ा। सिंगल लाइन के माध्यम से आराम से दर्शन करते हुए बाहर निकले। प्रशासन की ओर से काफी अच्छा व्यवस्था की गई है। आराम से दर्शन भी हो गई फल्गु नदी में भी काफी अच्छी व्यवस्था प्रशासन द्वारा की गई है। उन्होंने यह भी कहा कि यह पंक्तिबद्ध तरीका को लगातार सुचारू रखना चाहिए, ताकि हर तीर्थयात्री गर्भगृह में भगवान विष्णु का दर्शन कर सके। उन्होंने कहा कि पूर्व वर्षों के अपेक्षा इस वर्ष पितृपक्ष मेला में काफी अच्छी व्यवस्था बिहार सरकार तथा जिला प्रशासन द्वारा की गई है। पहले इतनी व्यवस्था नहीं थी, जो इस वर्ष रखी गई है। उन्होंने कहा कि बाजार क्षेत्र, सड़क क्षेत्र, नदी क्षेत्र, हर डग-डग पर काफी अच्छी व्यवस्था है। सभी तीर्थयात्री सरकार की व्यवस्था पर काफी खुशी प्रकट कर रहे हैं।

रायपुर से आए तीर्थयात्री ने बताया कि पंक्तिबद्ध तरीके से भगवान विष्णु के दर्शन कराया जाना जिला प्रशासन की एक काफी अच्छी पहल है। बिना भीड़भाड़, बिना धक्का-मुक्की, बिना घुटन महसूस किए सभी तीर्थयात्री भगवान विष्णु का दर्शन आसानी से कर रहे हैं। कतारबद्ध की व्यवस्था काफी अच्छी व्यवस्था है। पुलिस प्रशासन द्वारा भी काफी सहयोग किया जा रहा है। मंदिर के अंदर प्रशासन की काफी अच्छी व्यवस्था की गई है। कोलकाता से आए पीके अग्रवाल तीर्थ यात्री ने बताया कि प्रशासन के इंतजाम काफी बढ़िया इंतजाम है। ऐसे ही इंतजाम हर पितृपक्ष मेला में प्रशासन द्वारा किया जाना चाहिए। लाइन लग कर के मंदिर में दर्शन करना काफी अच्छी व्यवस्था है। इसके लिए उन्होंने जिला प्रशासन को कोटि-कोटि धन्यवाद दिया।

वहीं आसाम से आए तीर्थयात्री ने बताया कि मंदिर में लाइन के माध्यम से दर्शन करने में किसी प्रकार की कोई तकलीफ नहीं हुई। दर्शन काफी अच्छे से हुई उन्होंने बताया कि लाइन लगने के बाद लगभग 20 से 25 मिनट के अंदर ही भगवान विष्णु के दर्शन हो गए। प्रशासन द्वारा चप्पे-चप्पे पर काफी अच्छी व्यवस्था है। किसी प्रकार की यात्रियों को कोई समस्या नहीं है। जिले के समाजसेवी अनिल स्वामी ने बताया कि पितृपक्ष मेला 2022 का भव्य तैयारी जिला प्रशासन द्वारा की गई है। लगातार सभी घाटों का हम सभी द्वारा निरीक्षण किया गया है। निरीक्षण में काफी अच्छी व्यवस्था प्रशासन द्वारा पाई गई है। साफ सफाई व्यवस्था, नदियों में एसडीआरएफ की लगातार घूम रही टीम, पुलिस प्रशासन द्वारा चप्पे-चप्पे पर भीड़ नियंत्रण की व्यवस्था, यात्रियों को दिक्कत ना हो इसके लिए एनसीसी तथा स्काउट एंड गाइड के वालंटियर द्वारा तीर्थ यात्रियों को सहायता प्रदान करना सहित अन्य व्यवस्थाएं काफी सराहनीय है। 

उन्होंने यह भी बताया कि विभिन्न तीर्थ यात्रियों से फीडबैक लेने पर यही बताया कि काफी अच्छी व्यवस्था इस वर्ष प्रशासन द्वारा की गई है। उन्होंने कहा कि यात्री तर्पण के पश्चात भगवान विष्णु का चरण स्पर्श करते हैं। इस वर्ष भगवान विष्णु के गर्भगृह जाने के लिए जिला प्रशासन द्वारा कतारबद्ध तरीके से गर्भगृह भेजा जा रहा है, जो तीर्थयात्रियों में काफी प्रशंसा देखी जा रही है। तीर्थ यात्रियों का कहना है कि पहले धक्का-मुक्की के कारण मंदिर प्रवेश करने में कठिनाई होती थी, परंतु प्रशासन द्वारा कतार बद्ध तरीके की व्यवस्था से मंदिर में प्रवेश कर भगवान विष्णु का दर्शन काफी अच्छे से हो रहा है।

Suggested News