बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

गाँधी जयंती के मौके पर पदयात्रा की शुरुआत करेंगे पीके, बिहार में करेंगे 3 हज़ार किलोमीटर की यात्रा

गाँधी जयंती के मौके पर पदयात्रा की शुरुआत करेंगे पीके, बिहार में करेंगे 3 हज़ार किलोमीटर की यात्रा

SITAMARHI : जन सुराग पार्टी के संस्थापक व रणनीतिकार प्रशांत किशोर एक दिवसीय दौरा पर सीतामढ़ी आये। इस दौरान उन्होंने मां जानकी मंदिर में पूजा अर्चना की। इसके बाद शहर के स्थानीय होटल में जिले के पंचायती व्यवस्था से जुड़े जनप्रतिनिधियों एवं युवाओं के साथ प्रेस वार्ता की। 


उन्होंने बताया कि सत्ता परिवर्तन करना हमारा मकसद नहीं है। हमारा मकसद बिहार की व्यवस्था परिवर्तन से है। इसलिए बिहार के विभिन्न हिस्सों में जाकर समाज को समझने का प्रयास कर रहे हैं। विस्तृत रूप के तहत 2 अक्टूबर से गांधी आश्रम पश्चिम चंपारण के 3000 किलोमीटर लंबी पदयात्रा की शुरुआत करेंगे। यह पदयात्रा लगभग 1 से डेढ़ साल तक चलेगी और इसके माध्यम से बिहार के हर गांव गली प्रखंड तक जाने का प्रयास करेंगे। 

अगर पदयात्रा के दौरान लोगों की सहमति मिली तो बिहार के सभी सही लोगों का दल होगा। वही संबोधन के दौरान उन्होंने उस दल का अध्यक्ष नहीं बनने का ऐलान किया। उन्होंने कहा कि बिहार विकास की तमाम मापदंडों पर देश के सबसे पिछड़े राज्यों में शामिल है। साठ के दशक के बाद बिहार से ही बिहार पिछड़ता चला गया। 

बिहार की बदहाली के लिए किसी व्यक्ति को दोषी नहीं ठहरा ते हुए शासन करने वाले सभी लोगों को भी दोषी बताया। उन्होंने पद यात्रा के दौरान बिहार के समग्र विकास के लिए 10 सबसे महत्वपूर्ण विषय शिक्षा ,स्वास्थ्य, सड़क, योजना आदि पर विस्तृत रूप तैयार करेंगे।

सीतामढ़ी से अविनाश की रिपोर्ट 

Suggested News