बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

नियोजित शिक्षकों ने घेर लिया उपमुख्यमंत्री सुशील मोदी का घर

नियोजित शिक्षकों ने घेर लिया उपमुख्यमंत्री सुशील मोदी का घर

Patna : बिहार के नियोजित शिक्षकों ने समान काम समान वेतन की मांग को लेकर उपमुख्यमंत्री सुशील मोदी के घर को घेरकर नारेबाजी की और साथ ही ज्ञापन सौंपा। बता दें बिहार के प्राइमरी और माध्यमिक विद्यालय के शिक्षक हड़ताल पर हैं। एक तरफ जहां प्राइमरी और मध्य विद्यालय के शिक्षक 17 फरवरी से हड़ताल पर हैं, वही माध्यमिक शिक्षक भी  24 फरवरी से हड़ताल पर चले गए हैं।

बिहार शिक्षक समन्वय संघर्ष समिति के बैनर तले शिक्षकों ने आज हड़ताल के 14 वें दिन भी अपना आंदोलन जारी रखे हुए हैं।  सरकार की चेतावनी के बावजूद शिक्षक हड़ताल पर अड़े हैं।बता दें कि समान काम के लिए समान वेतन और सेवा शर्त की मांग को लेकर बिहार के सरकारी शिक्षकों का लगातार प्रदर्शन जारी हैं।

बिहार शिक्षक समन्वय संघर्ष समिति ने पहले ही ऐलान कर दिया था कि उनकी मांग पूरी  नहीं की जाती है तो मैट्रिक परीक्षा से पहले यानी 17 फरवरी से प्राइमरी और मध्य विद्यालय के शिक्षक हड़ताल पर चले जाएंगे। वही माध्यमिक विद्यालय के शिक्षकों ने भी घोषणा कर दी थी कि 24 फरवरी से वे हड़ताल पर जाएंगे और उसी एलान के तहत प्राइमरी और माध्यमिक विद्यालय के शिक्षक आज हड़ताल पर हैं।

इसी कड़ी में आज अपने तयशुदा कार्यक्रम के तहत उन्होंने क्षेत्रीय विधायकों के पास जाकर ज्ञापन सौंपने का काम किया है। शिक्षकों के हड़ताल पर जाने से परेशान सरकार लगातार शिक्षकों पर एफआईआर दर्ज कर उनपर दबाव बनाने की कोशिश में   जुटी है। 

Suggested News