बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

विश्व पर्यावरण दिवस के मौके पर जिले में किया गया पौधारोपण, जागरुकता अभियान की हुई शुरुआत

विश्व पर्यावरण दिवस के मौके पर जिले में किया गया पौधारोपण, जागरुकता अभियान की हुई शुरुआत

NALANDA : विश्व पर्यावरण दिवस के मौके पर आज मानव समाज सेवा के द्वारा शहर के पटेल नगर स्थित आदर्श सर्वोदय विद्यालय परिसर में पौधारोपण किया गया। साथ ही पर्यावरण के प्रति लोगों को जागरुक करने के लिए जागरुकता अभियान की शुरुआत की गई. 

सामाजिक कार्यकर्ता एवं विद्यालय के पूर्ववर्ती छात्र सौरव कुमार एवं निदेशक सत्येंद्र प्रसाद सिन्हा की पहल पर सागवान, शरीफ़ा, अमरूद समेत कई फ़लदार पौधे लगाए गए और पर्यावरण-सुरक्षा का संकल्प लिया गया।

इस मौक़े पर जागरुकता अभियान को सम्बोधित करते हुए समाजसेवी सह ज़िला आइकन आशुतोष कुमार मानव ने कहा कि लगातार बिगड़ते जा रहे पर्यावरण को संतुलित बनाने में पौधरोपण का सबसे बड़ा महत्व है. हर हाथ को अधिक से अधिक पेड़-पौधे लगाने होंगे तभी धरती के सभी प्राणी सुरक्षित रह सकेंगे। वरना विनाश होना तय है। 

उन्होंने एक पेड़ को सौ पुत्र के समान बताते हुए मानव जीवन में इसकी उपयोगिता की जानकारी देते हुए सभी से अधिक से अधिक पौधा लगाने की अपील की. इस अवसर पर समाजसेवी सौरव कुमार के अलावे शिक्षाविद सत्येंद्र प्रसाद सिन्हा, सूरज कुमार, महेन्द्र प्रसाद, अरुण कुमार, विक्की शर्मा, आरव शर्मा, रामबाबू प्रसाद समेत कई लोग मौजूद रहें। 

नालंदा से राज की रिपोर्ट

Suggested News