बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

संसद के बजट सत्र के पहले मीडिया को संबोधित कर रहे पीएम मोदी, कहा- आलोचना तीखी हो लेकिन हुड़दंग नहीं

संसद के बजट सत्र के पहले मीडिया को संबोधित कर रहे पीएम मोदी, कहा- आलोचना तीखी हो लेकिन हुड़दंग नहीं

DESK: आज से संसद का बजट सत्र शुरू हो रहा है। जो 9 फरवरी तक चलेगा। संसद का बजट सत्र राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के अभिभाषण के साथ शुरू होगा। यह बजट मोदी सरकार के दूसरे कार्यकाल की आखिरी बजट होगी। वहीं कल वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण अंतिरम बजट पेश करेंगी। वहीं लोकसभा चुनाव के बाद पूर्ण बजट पेश किया जाएगा। सत्र शुरू होने से पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मीडिया को संबोधित कर रहे हैं। आज बजट सत्र के पहले दिन संसद भवन लाइब्रेरी में बीजेपी के सांसदों को वैक्सीन वॉर फिल्म दिखाई जाएगी। राष्ट्रपति के अभिभाषण के बाद शाम 4.30 बजे सांसदों को फिल्म दिखाई जाएगी। 

अपने संबोधन में प्राधनमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि, संसद ने नारी शक्ति पर कानून बनाया, नारी शक्ति के साक्षातकार का पर्व है। पीएम ने कहा कि, 11 बजे राष्ट्रपति का अभिभाषण होगा और कल वित्त मंत्री अंतरिम बजट पेश करेंगी। उन्होंने कहा कि, कुछ लोग आदतन हुड़दंग करते हैं वह आत्मनिरीक्षण करें। ऐसे लोग अपने 10 साल के काम को देखें। पीएम ने कहा कि कुछ लोग आदतन लोकतंत्र का चीर हरण करते हैं। उन्होंने कहा कि आलोचना तीखी होनी चाहिए लेकिन हुड़दंग नहीं होना चाहिए। 

बजट सत्र से पहले पीएम ने अपने संबोधन में कहा कि, बजट पर अच्छी बहस होनी चाहिए। संसद सत्र से पहले मीडिया को संबोधित करते हुए पीएम मोदी ने कहा कि आप सभी को 2024 की राम-राम। हमने संसद में महिला आरक्षण विधेयक पास कराया। 26 जनवरी को कर्तव्य पथ पर नारी शक्ति, नारी शौर्य को देखा।


Suggested News