बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

बिहार में भूकंप के झटके, PM मोदी ने CM नीतीश को फ़ोन कर स्थिति की ली जानकारी

बिहार में भूकंप के झटके, PM मोदी ने CM नीतीश को फ़ोन कर स्थिति की ली जानकारी

Patna: बिहार में आज भूकंप के झटके महसूस किए गए। देर शाम बिहार के कई जिलों में भूकंप के तेज झटके महसूस हुआ है।बिहार में भूकंप आने के बाद PM मोदी ने CM नीतीश को फोन कर जानकारी ली है।

भूकंप के हल्के झटके महसूस किए जाने के बाद मुख्यमंत्री  नीतीश कुमार ने आपदा प्रबंधन विभाग और सभी जिलाधिकारियों को निर्देश दिया है।CM ने कहा है कि सभी DM अपने क्षेत्र में भूकंप से किसी प्रकार की हुई क्षति का अविलंब आकलन करा लें और स्थिति का लगातार अनुश्रवण करें। मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को  निर्देश दिया कि लोगों को सतर्क एवं सचेत रहने के लिए भी समुचित करवाई सुनिश्चित करें। 

भूकंप के झटके महसूस किए जाने के बाद प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने मुख्यमंत्री श्री नीतीश कुमार को फोन कर स्थिति की जानकारी ली। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने बताया कि आपदा प्रबंधन विभाग को लगातार सचेत एवं सतर्क रहने और स्थिति पर लगातार निगरानी रखने का निर्देश दिया गया है।

Suggested News