पीएम मोदी का हो गया स्लिप ऑफ टंग, प्रधानमंत्री को तीसरी बार पीएम बनाने के बयान पर तेजस्वी यादव का पलवार, कहा- भगाना चाहती है...

पीएम मोदी का हो गया स्लिप ऑफ टंग, प्रधानमंत्री को तीसरी बार

PATNA: लोकसभा चुनाव को लेकर सियासी हलचल तेज है। सोमवार को सुबह से ही पांचवे चरण के लिए मतदान जारी है। पांचवें चरण में 8 राज्यों के 49 सीटों पर मतदान हो रहा है। वहीं दूसरी ओर पक्ष विपक्ष के नेता छठे चरण के लिए चुनावी प्रचार शुरू कर दिया है। वहीं आज यानी 20 मई को पीएम मोदी भी बिहार आ रहे हैं। पीएम आज पटना में रात्रि विश्राम करेंगे। जिसके बाद 21 मई को वो छठे चरण के लोकसभा सीटों पर चुनावी रैली को संबोधित करेंगे। वहीं पीएम सातवीं बार बिहार दौरे पर आ रहे हैं जिसको लेकर विपक्ष लगातार उन पर हमलावर है। 

इसी कड़ी में नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने भी पीएम मोदी के बिहार दौरे को लेकर हमला बोला है। उन्होंने कहा कि,मोदी जी आएँगे तो बताएंगे संविधान क्यों खत्म करना चाहते हैं? मोदी जी आएंगे तो बताएंगे बिहार को विशेष राज्य का दर्जा क्यों नहीं दिया? 40 में से 39 सांसद बिहार ने दिया, बिहार को क्या मिला उसके बदले?  बिहार को इन लोगों ने केवल ठगा है। बिहार में आकर मुद्दे की बात नहीं कर रहे हैं, आ रहे हैं, तो बताएं कि पिछले 10 साल में बिहार के लिए क्या किए हैं और आगे अगर पीएम बनेगे तो क्या करेंगे। 

वहीं पीएम मोदी ने चुनावी रैली के दौरान कहा है कि जनता उन्हें तीसरी बार देश का प्रधानमंत्री बनाना चाहती है। जिस पर तंज कसते हुए तेजस्वी यादव ने कहा कि, उनसे स्लिप ऑफ टंग हो गया। वो बोलना चाहते थे कि जनता इस बार उनको भगाना चाहती है और गलती से बोल दिए की जनता उनको पीएम बनाना चाहती है। 

साथ ही पांचवे चरण के हो रहे मतदान को लेकर भी तेजस्वी यादव ने बड़ा दावा किया है। उन्होंने कहा कि, माहौल बहुत अच्छा, हमलोग 300 पार जा रहे हैं। हर जगह समाज के हर वर्ग, धर्म, जाति के लोगों का साथ मिल रहा है, हमलोगों की जीत निश्चित है, सभी जगह से रिपोर्ट मिल रहा है, केंद्र में हमारी सरकार बनने जा रही है। उन्होंने कहा कि, लोग काम की बात सुनना चाहते हैं। पीएम मोदी गरीबी, महंगाई और बेरोजगारी पर मौन है। लोग यह देख रहे हैं। 

पटना से रंजन की रिपोर्ट