बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

PM मोदी ने CM नीतीश को किया था फोन, द्रौपदी मुर्मू को राष्ट्रपति कैंडिडेट बनाये जाने की दी थी जानकारी

PM मोदी ने CM नीतीश को किया था फोन, द्रौपदी मुर्मू को राष्ट्रपति कैंडिडेट बनाये जाने की दी थी जानकारी

पटना. भाजपा की ओर से द्रौपदी मुर्मू को राष्ट्रपति पद का उम्मीदवार बनाने के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को फोन किया. उन्होंने फोन कर सीएम नीतीश को एनडीए उम्मीदवार के बारे में जानकारी दी. सीएम नीतीश ने द्रौपदी मुर्मू की उम्मीदवारी का समर्थन करते हुए उनके उम्मीदवार बनने पर प्रसन्नता जताई. 

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने द्रौपदी मुर्मू को राष्ट्रपति पद की उम्मीदवार बनाए जाने पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि द्रौपदी मुर्मू एक आदिवासी महिला हैं. एक आदिवासी महिला को देश के सर्वोच्च पद के लिए उम्मीदवार बनाया जाना बहुत खुशी की बात है. द्रौपदी मुर्मू मूलतः उड़ीसा की रहनेवाली हैं. उड़ीसा सरकार में मंत्री के रूप में उन्होंने अपने दायित्वों का बेहतर निर्वहन किया था. उसके पश्चात झारखण्ड की राज्यपाल के रूप में भी उनकी भूमिका सराहनीय रही है. 


मुख्यमंत्री ने कहा कि कल प्रधानमंत्री मोदी ने बात कर इसकी जानकारी दी थी कि द्रौपदी मुर्मू राष्ट्रपति पद की उम्मीदवार बनायी जा रही हैं. प्रधानमंत्री को भी इसके लिये हृदय से धन्यवाद. इसके पूर्व जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष राजीव रंजन उर्फ़ ललन सिंह ने स्पष्ट किया कि जदयू का पूरा समर्थन द्रौपदी मुर्मू को रहेगा. 

उन्होंने ट्विट कर कहा, राष्ट्रपति के चुनाव में गरीब परिवार में जन्मी एक आदिवासी महिला श्रीमती द्रौपदी मुर्मू उम्मीदवार हैं. बिहार के माननीय मुख्यमंत्री नीतीश कुमार सिद्धांततः महिला सशक्तिरण एवं समाज के शोषित वर्गों के प्रति समर्पित रहे हैं. जनता दल (यू) श्रीमती द्रौपदी मुर्मू की उम्मीदवारी का स्वागत एवं समर्थन करती है. राष्ट्रपति चुनाव में उम्मीदवार बनाये जाने पर मेरी हार्दिक शुभकामनाएं. 


Suggested News