बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

हर घर तिरंगा अभियान से एक भारत श्रेष्ठ भारत को बल देने का काम कर रहे हैं प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी : अरविन्द सिंह

हर घर तिरंगा अभियान से एक भारत श्रेष्ठ भारत को बल देने का काम कर रहे हैं प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी : अरविन्द सिंह

PATNA : भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता अरविन्द कुमार सिंह ने कहा है की प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी हर घर तिरंगा अभियान के जरिए अपने राष्ट्र के प्रति लोगों को एक साथ एकजुट होकर देश के प्रति अपनी भावना एवं समर्पण को प्रकट करने का ऐतिहासिक एवं अभूतपूर्व मौका देकर एक भारत श्रेष्ठ भारत बनाने का काम कर रहे हैं। जब सभी लोग एक साथ एकजुट होकर अपने-अपने घरों पर तिरंगा फहराएंगे एवं अपने सोशल मीडिया अकाउंट की प्रोफाइल तस्वीर के रूप में तिरंगे को लगाएंगे तो इससे पूरे विश्व में अपने देश की एकता अखंडता एवं मजबूती को पेश करेंगे। साथ ही इससे हम अपने सैनिकों का देश के प्रति किए गए त्याग को आदर देने का काम करेंगे। वहीँ हर घर तिरंगा अभियान से हम आतंकवादियों एवं भारत का अहित चाहने वालों को भी अपने ताकत का एहसास करा सकेंगे की भारत एकजुट है और एकजुटता के साथ देश का अहित चाहने वालों को मुंहतोड़ जवाब देना जानता है।

अरविन्द ने कहा है कि इसलिए हम आजादी के अमृत महोत्सव पर स्वतंत्रता सेनानियों की शौर्यगाथा का यशोगान करते हुए 13 से 15 अगस्त तक हर घर पर तिरंगा फहराने के लिए प्रधानमंत्री मोदी ने हर घर तिरंगा ' अभियान शुरू किया है। तिरंगा देश को जोड़ने के साथ हमें राष्ट्र सेवा के लिए खुद को समर्पित करने हेतु प्रेरित करता है। आजादी का अमृत महोत्सव को जनआंदोलन बना कर दो से 15 अगस्त के बीच अपने सोशल मीडिया अकाउंट की ' प्रोफाइल ' तस्वीर के रूप में तिरंगा को लगाने का काम करें। 

सभी राजनैतिक दल और हर एक भारतीय को चाहिए कि पक्ष विपक्ष, अपना पराया, और जाति मजहब  के भेदभाव को भूलकर राष्ट्रभक्ति के अलखं जगाने के साथ हम तिरंगा को राष्ट्र एकता और राष्ट्रभक्ति का प्रतीक के रूप में अपने घरों पर लहराए और दुनिया को दिखाएं की हर भारतीय एक है, अनेकता में एकता और स्वालंबन हमारा मंत्र है।

वहीं दूसरी ओर केंद्र की संस्कृति मंत्रालय ने अपने फैसले में कहा है कि भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण के अधीन संचालित देश की सभी संरक्षित स्मारकों पर 5 से 15 अगस्त के बीच मुफ्त प्रवेश रहेगा। अपने आप में यह बड़ा फैसला है। यह उन पर्यटकों को आकर्षित करेगा जो भारतीय पुरातत्व विभाग के अधीन संचालित-संरक्षित स्मारकों का दीदार करना चाहते हैं। किसी भी पर्यटक को कोई भी शुल्क नहीं देना पड़ेगा। आजादी के 75 साल पूरे होने के उपलब्ध में संस्कृति मंत्रालय ने यह बड़ा फैसला लिया है। देश में ऐसा पहली बार हो रहा है। इस संबंध में संस्कृति मंत्रालय की ओर से एक आदेश जारी हुआ है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी अपनी दूरदर्शी सोच से देश को आत्मनिर्भर एवं हर घर तिरंगा अभियान से एक भारत श्रेष्ठ भारत को बल देते हुए राष्ट्रभक्ति जगाने के साथ भारत को विश्व गुरु बनाने का काम कर रहे हैं।

Suggested News