बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

सर्जिकल स्ट्राइक पर बोले PM मोदी,देश की शांति नष्ट करने वालों को मुंहतोड़ जवाब मिलेगा

सर्जिकल स्ट्राइक पर बोले PM मोदी,देश की शांति नष्ट करने वालों को मुंहतोड़ जवाब मिलेगा

NEW DELHI : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को  मन की बात के जरिए देशवासियों को संबोधित किया। अपने संबोधन में उन्होंने पाकिस्तान पर की गई सर्जिकल स्ट्राइक की दूसरी वर्षगांठ को याद करते हुए सैनिकों के पराक्रम को सलाम किया। साथ ही पाकिस्तान को ये कहते हुए आगाह भी किया कि देश की शांति भंग करने वालों को सैनिक मुंहतोड़ जवाब देंगे।

साथ ही प्रधानमंत्री ने कहा कि हमारे अब यह तय हो चुका है कि हमारे सैनिक उन सबको मुंहतोड़ जवाब देंगे जो हमारे राष्ट्र में शांति और उन्नति के माहौल को नष्ट करने का प्रयास करेंगे। जो हमारे देश की शांति को भंग करने की कोशिश करते हैं उन्हें मुंहतोड़ जवाब देंगे। भारत हमेशा शांति पसंद रहा है लेकिन देश की संप्रभुता को दांव पर लगाकर हम ऐसा बिल्कुल नहीं करेंगे।


पीएम मोदी ने कहा कि पराक्रम पर्व जैसा दिवस युवाओं को हमारी सशस्त्र सेना के गौरवपूर्ण विरासत की याद दिलाता है और देश की एकता और अखंडता सुनिश्चित करने के लिए हमें प्रेरित भी करता है।

मोदी ने शांति के प्रति भारत की प्रतिबद्धता जाहिर करते हुए कहा कि हम सदा ही शांति के प्रति वचनबद्ध और समर्पित रहे हैं। 20वीं सदी में दो विश्वयुद्धों में हमारे एक लाख से अधिक सैनिकों ने शांति के प्रति अपना सर्वोच्च बलिदान दिया। आज भी यूनाइटेड नेशंस की अलग-अलग शांति स्थापित करने वाले सुरक्षाबलों में भारत सबसे अधिक सैनिक भेजने वाले देशों में से एक है।


Suggested News