बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

बिहार में बूथ-बूथ पर गूंजेगी मोदी के मन की बात

बिहार में बूथ-बूथ पर गूंजेगी मोदी के मन की बात

PATNA :  बिहार भाजपा अब सभी बूथों पर 28 अक्टूबर को पीएम के मन की बात सुनने का कार्यक्रम आयोजित करेगी। 31 अक्टूबर को सरदार बल्ल्भ भाई पटेल की जयंती पर रन फॉर यूनिटी का आयोजन करेगी। इस कार्यक्रम में पार्टी के तमाम नेता जिलों में मौजूद रहेंगे। पार्टी के बिहार प्रभारी भूपेन्द्र यादव खुद बिहार में मौजूद रहेंगे। 

27 से 30 अक्टूबर तक सभी बूथों पर विशेष सदस्यता अभियान चलाया जाएगा। इसके पहले 25 और 26 अक्टूबर को बिहार प्रभारी भूपेन्द्र यादव विभिन्न लोकसभा क्षेत्रों में पार्टी की तैयारी का जायजा लेंगे। लोकसभा चुनाव के लिए भाजपा ने अपनी तैयारियां तेज कर दी हैं। पार्टी बूथ स्तर पर चुनावी प्रबंध को दुरुस्त करने के लिए अभी से मेहनत कर रही है।

Suggested News