बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

PM मोदी ने CM नीतीश को किया फोन, बाढ़ को लेकर हर संभव मदद का वादा

 PM मोदी ने CM नीतीश को किया फोन, बाढ़ को लेकर हर संभव मदद का वादा

PATNA: बिहार में आई बाढ़ को लेकर पीएम नरेंद्र मोदी ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और डिप्टी सीएम सुशील मोदी से बात की है. पीएण ने दोनों नेताओं से बातचीत में बाढ़ से उपजे हालात की जानकारी ली है।

पीएम मोदी के ट्विटर अकाउंट से ट्वीट कर इसकी जानकारी दी गई है।पीएण मोदी ने ट्वीट कर जानकारी देते हुए लिखा है कि केंद्र सरकार बाढ़ पीड़ितों की मदद के लिए लगातार राज्य सरकार के साथ मिलकर काम कर रही है और भविष्य में सभी संभव मदद देने की कोशिश करेगी।
 
 बता दें कि आज सोमवार को हीं सहयोगी पार्टी जेडीयू के राष्ट्रीय महासचिव केसी त्यागी ने कहा था कि बिहार के लोग चाहते हैं कि पीएम मोदी बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का दौरा करें। त्यागी ने कहा था कि हम भी आशा रखते थे कि प्रधानमंत्री अपने मन की बात कार्यक्रम में असम और बिहार की बाढ़ का ज़िक्र करेंगे।

उन्होंने आगे कहा था कि अच्छा होता अगर प्रधानमंत्री बाढ़ के बारे में बोलते, इससे बिहार के लोगों के घाव पर मरहम लगता।बिहार की जनता की मांग है कि विशेष अभियान के तहत जानमाल की नुक़सान की भरपाई का इंतजाम हो.

बाढ़ में आबतक करीब 150 लोगों की हुई है मौत
 
 बिहार में बाढ़ प्रभावित जिलों में स्थिति और बिगड़ती जा रही है. बाढ़ से बिहार के 12 जिलों में स्थिति गंभीर है. इन जिलों के 105 प्रखंडों के 1240 पंचायत बाढ़ की चपेट में हैं. पूर्वी चम्पारण, सीतामढ़ी, मधुबनी और दरभंगा जिले में बाढ़ से लाखों लोग बुरी तरह प्रभावित हैं। अब तक  करीब 150 लोगों की मौत हो गई है।

Suggested News