बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

पहले चुनावों में हिंसा, हत्या और बूथ कैप्चरिंग होती थी, गरीब वोट नहीं करते थे, लेकिन एनडीए ने गरीबों को मतदान का हक दिया: नरेंद्र मोदी

पहले चुनावों में हिंसा, हत्या और बूथ कैप्चरिंग होती थी, गरीब वोट नहीं करते थे, लेकिन एनडीए ने गरीबों को मतदान का हक दिया: नरेंद्र मोदी

पटना... बिहार विधानसभा चुनाव के तीसरे चरण के मतदान से पूर्व चुनाव प्रचार के लिए पीएम मोदी ने चुनावी सभा को संबोधित किया। अररयिा के फारबिसगंज में पीएम मोदी ने आज के मतदान में उत्साह दिखाने के लिए धन्यवाद दिया। उन्होंने कहा कि जनता ने जो पहले चरण के बाद आज मतदान में जिस प्रकार का उत्साह दिखाया है वो अपने आप में अद्भुत है। पीएम मोदी ने कहा कि जनता ने साफ संकेत दे दिए हैं कि नीतीश के नेतृत्व में एनडीए सरकार बनाने जा रही है। 

पीएम मोदी ने कहा कि पहले बिहार में चुनाव में हिंसा और हत्याएं होती थी। कुछ लोगों ने चुनाव को मजाब बना दिया था। बिहार में गरीबों को मतदान का अधिकार नहीं था, उनके वोट को लूट लिया जाता था। लेकिन बिहार में गरीबों को मतदान करने का अधिकार एनडीए ने दिया है। मैं इसके लिए चुनाव आयोग का अभिनंदन करता हूं। बिहार की जनता ने डबल युवराज को सिरे से नकार दिया है। 


पीएम मोदी ने कहा कि अब बिहार की महिलाएं एनडीए के साथ हैं। आने वाले समय मे हर घर में गैस का पाइपलाइन पहुंचेगा। भारत ने स्वामित्व योजना शुरू की है। जनता का आशीर्वाद ही हमारी ताकत है। आपका हर एक वोट लोकतंत्र को मजबत करेगा। बिहार के लोग लोकतंत्र में विश्वास करते हैं। बिहार के लोग घर से निकलकर लोकतंत्र के पर्व शामिल हो रहे हैं। 

वहीं इस दौरान पीएम मोदी ने कहा कि एक तरफ डबल इंजन की सरकार है जो विकास की ओर बढ़ रहे हैं तो दूसरी तरफ डबल-डबल युवराज हैं। उसमें से एक तो जंगलराज के युवराज हैं। पीएम मोदी ने कहा कि डबल इंजन की सरकार से राज्य में विकास दिख रहा है, लोग राहत महसूस कर रहे हैं। तो दूसरी ओर डबल-डलब युवराज अपने राजनीतिक अस्तित्व को बचाने में लगे हैं।


Suggested News