बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

देश में गरीबोें को हक हमारी सरकार ने दी है, अगर हक नहीं मिलता तो मैं इस देश का प्रधानमंत्री नहीं होता: पीएम मोदी

देश में गरीबोें को हक हमारी सरकार ने दी है, अगर हक नहीं मिलता तो मैं इस देश का प्रधानमंत्री नहीं होता: पीएम मोदी

पटना... सत्ताधारी राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन ने चुनाव प्रचार में पूरी ताकत झोंक दी है। बिहार के अररिया जिले के फारबिसगंज में एनडीए की ओर से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज जनसभा को संबोधित किया। पीएम ने संबोधन की शुरुआत में आज लोकतंत्र के पर्व में अधिक से अधिक हिस्सा लेने के लिए लोगों को बधाई दिया। पीएम मोदी ने कहा कि कोरोना के बीच इतनी भारी संख्या में आना ये साफ-साफ बता रहा है कि 10 नंवबर को क्या नतीजे आने वाले हैं। जहां तक मेरी नजर पहुंच रही है वहां तक मुझे लोग ही लोग नजर आ रहे हैं। पीएम मोदी ने कहा कि नीतीश बाबू की सरकार बिहार के विकास का संकल्प दिखा रही है। हमें जनता का भरपूर आशीर्वाद मिला है। 

पीएम मोदी ने कहा कि किसान हो श्रमिक हो या फिर छोटा दुकानदार हो क्या इन सबने कभी सोचा था कि क्या उन्हें 60 साल के बाद पेंशन मिलेगा। पीएम मोदी बोले बिहार ने आज गर्व से कह रहा है कि यही वो पवित्र धरती है, जिसने पूरे विश्व को मानवजात को लोकतंत्र का पाठ पढ़ाया है। इसी बिहार की धरती से ही दुनिया में लोकतंत्र को जानें हैं। जब जनता के हित मेें फैसले होते हैं जब जनता के हित में फैसले होते हैं, तब देश हित में काम होता है। 

उन्होंने कहा कि अब बिहार की महिलाएं कह रही हैं कि मैं तो मोदी को वोट दूंगी। अगर पहले जैसे हालात होते तो गरीब का बेटा प्रधानमंत्री नहीं बन पाता। आज गरीब को अपना अधिकार मिला है तो देश की दिशा तय करने की कमान थाम रखा है। आज देश में एनडीए का नेतृत्व में बिहार के गरीब के जीवन के मुश्किलों को कम कर रहा है। अब देश के गरीबों को विकास मिलने लगा है। आज बिहार की हर मां बेटी मुझे आशीर्वाद दे रही है। बिहार में 1.25 करोड़ शौचालय बनवाया। वहीं पीएम मोदी ने कहा कि आज देश में गरीब डाॅक्टर और अस्पताल के बिना नहीं मर सकता है। सरकार ने गरीबों के लिए पांच लाख तक का खर्च उठाया है। 


Suggested News