बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

PM मोदी ने बागी सरयू राय पर साधा निशाना, बोले- कोई भ्रम नहीं है, जहां कमल... वहीं है मोदी

PM मोदी ने बागी सरयू राय पर साधा निशाना, बोले- कोई भ्रम नहीं है, जहां कमल... वहीं है मोदी

JAMSHEDPUR: झारखंड विधानसभा चुनाव के दूसरे चरण का प्रचार अपने चरम पर है। मंगलवार को पीएम मोदी ने खूंटी और जमशेदपुर में जनसभा को संबोधित किया। जमशेदपुर की सभा में पीएम ने बिना नाम लिए बागी प्रत्याशी सरयू राय पर निशाना साधा है।

पीएम मोदी ने कहा कि कि मोदी वहीं है, जहां कमल का निशान है। जो भाजपा के साथ है, उसके साथ मोदी है। पीएम ने कहा कि कहीं कोई भ्रम नहीं है, कोई अगर मोदी के बारे में कुछ कहता है तो ध्‍यान न दें, सिर्फ कमल निशान के साथ ही मोदी है।

बता दें कि भाजपा के बागी सरयू राय जमशेदपुर पूर्वी सीट से मुख्‍यमंत्री रघुवर दास के खिलाफ चुनाव लड़ रहे हैं। सरयू ने कहा था कि रघुवर दास नहीं वे रघुवर दाग हैं, जिनके दाग मोदी डिटरजेंट और शाह लाउंड्री भी नहीं मिटा सकते।

जमशेदपुर पूर्वी सीट से रघुवर दास पिछले 5 बार से विधायक चुने जाते रहे हैं। भाजपा के टिकट काटे जाने से नाराज सरयू राय ने अपनी सीट बदलने और सीएम के खिलाफ चुनाव लड़ने की घोषणा कर सियासी जगत में हलचल पैदा कर दी थी। देश-दुनिया की नजर जमशेदपुर पूर्वी सीट पर आकर टिक गई है।

गौरतलब है कि झारखंड में दूसरे चरण में 7 दिसंबर को 20 विधानसभा सीटों पर मतदान हैं। इनमें जमशेदपुर पूर्वी और खूंटी विधानसभा शामिल हैं। इसके अलावा, बहरागोड़ा, घाटशिला, पोटका, जुगसलाई, जमशेदपुर पश्चिमी, सरायकेला, चाईबासा, मझगांव, जगन्नाथपुर, मनोहरपुर, चक्रधरपुर, खरसांवा, तमाड़, तोरपा, मान्डर, सिसई, सिमडेगा, कोलेबिरा सीट है। इससे पहले 13 विधानसभा सीटों के लिए 30 नवंबर को वोट डाले गए थे। राज्य में कुल पांच चरणों में चुनाव होनाहै। परिणाम 23 दिसंबर को आएंगे।


Suggested News