बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर मैसूर पैलेस ग्राउंड पहुंचे पीएम मोदी, 15 हजार लोगों के साथ किया योगा

अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर मैसूर पैलेस ग्राउंड पहुंचे पीएम मोदी, 15 हजार लोगों के साथ किया योगा

Desk. भारत समेत दुनियाभर में आज अंतरराष्ट्रीय योग दिवस मनाया जा रहा। पीएम मोदी इसे कर्नाटक के मैसुरु पैलेस ग्राउंड में करीब 15 हजार लोगों के साथ मना रहे हैं। मिली जानकारी के अनुसार पीएम मोदी ने योग की शुरुआत ताड़ासन, त्रिकोणासन, भद्रासन जैसे आसनों से की। इस दौरान उन्होंने कहा कि योग अब वैश्विक पर्व बन गया है।

अंतरराष्ट्रीय योगा दिवस पर पीएम मोदी ने कहा कि हमें योग को एक अतिरिक्त काम के तौर पर नहीं लेना है। हमें योग को जानना भी है, जीना भी है, अपनाना भी है, पनपाना भी है। जब हम योग को जिने लगेंगे तब योग दिवस हमारे लिए योग करने का नहीं बल्कि अपने स्वास्थ्य, सुख, और शांति का जश्न मनाने का माध्यम बन जाएगा।

उन्होंने कहा कि योग अब एक वैश्विक पर्व बन गया है। यह संपूर्ण मानवता के लिए है। उन्होंने कहा कि योगा से समाज, दुनिया में शांति आ सकती है। उन्होंने कहा कि योग मानव मात्र को निरोग जीवन का विश्वास दे रहा है।


Suggested News