बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

बिहार के प्रमुख मंदिरों में होगा पीएम मोदी का लाइव प्रसारण, जानिए कौन मंत्री और नेता कहाँ रहेंगे मौजूद

बिहार के प्रमुख मंदिरों में होगा पीएम मोदी का लाइव प्रसारण, जानिए कौन मंत्री और नेता कहाँ रहेंगे मौजूद

N4N DESK : आगामी 5 नवंबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी केदारनाथ मंदिर क्षेत्र का उद्घाटन करेंगे। साथ ही उसी दिन बिहार के सभी प्रमुख मंदिर जहां पर आदि गुरु शंकराचार्य ने स्थापना किया हो या उन मंदिरों का दर्शन किया हो इन सभी स्थानों पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का लाइव प्रसारण तथा भजन कीर्तन एवं साधु-संतों को सम्मानित किया जाएगा। इस कार्यक्रम के निमित्त बिहार भाजपा के उपाध्यक्ष शिवनारायण महतो प्रभारी बनाए गए हैं। जबकि प्रदेश उपाध्यक्ष सिद्धार्थ शंभू एवं प्रदेश मंत्री संजय झा सह प्रभारी बनाए गए हैं। कार्यक्रम बिहार के प्रमुख मंदिरों में होगा।

गौरी शंकर मंदिर गायघाट पटना सिटी में भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष डॉ संजय जायसवाल एवं बिहार सरकार के मंत्री नितिन नवीन, सुंदर नाथ मंदिर अररिया में बिहार के उपमुख्यमंत्री ताराकिशोर प्रसाद, अशोक धाम मंदिर लखीसराय में केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह, खुदनेश्वर स्थान मोरवा समस्तीपुर में केंद्रीय गृह राज्य मंत्री नित्यानंद राय, चौमुखी महादेव मंदिर वैशाली में बिहार सरकार के मंत्री मंगल पांडे, लाल केश्वर शिव मंदिर वैशाली में बिहार सरकार के मंत्री प्रमोद कुमार ,पारसमनी नाथ मंदिर झंझारपुर में बिहार सरकार के मंत्री नीरज बबलू, कपिलेश्वर मंदिर मधुबनी में बिहार सरकार के मंत्री आलोक रंजन झा, रामेश्वर नाथ मंदिर मधुबनी में बिहार सरकार के मंत्री रामप्रीत पासवान, बुढ़ानाथ मंदिर भागलपुर में बिहार सरकार के मंत्री अमरेंद्र प्रताप सिंह ,मीतेश्वर नाथ शिवमंदिर दरभंगा में बिहार सरकार के मंत्री जीवेश मिश्रा मौजूद रहेंगे। 

वहीँ आदित्यनाथ अखाड़ा बक्सर में बिहार सरकार के मंत्री जनक राम, बाबा गरीब नाथ मंदिर मुजफ्फरपुर में बिहार सरकार के मंत्री रामसूरत राय, पातालेश्वर मंदिर वैशाली में बिहार सरकार के मंत्री नारायण प्रसाद ,मुंडेश्वरी धाम मंदिर में सांसद छेदी पासवान पूर्व विधान पार्षद संतोष सिंह, उगना महादेव मंदिर मधुबनी में सांसद अशोक यादव, बोधगया मठ गया में राज्यसभा सांसद गोपाल नारायण सिंह, प्रदेश उपाध्यक्ष शिव नारायण महतो, हरिहरनाथ मंदिर सोनपुर छपरा में पूर्व केंद्रीय मंत्री रविशंकर प्रसाद कैलाश आश्रम राजगीर नालंदा में प्रदेश उपाध्यक्ष राजीव रंजन नायर मंदिर जहानाबाद में सांसद सुशील उपस्थित रहेंगे।

विवेकानंद की रिपोर्ट 

Suggested News