बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

तेज धूप में उमड़ी भीड़ को देखकर बोले पीएम मोदी, कहा-इतनी गर्मी आप मुझ से मिलने आए इस कर्ज को जरूर चुकाऊंगा

तेज धूप में उमड़ी भीड़ को देखकर बोले पीएम मोदी, कहा-इतनी गर्मी आप मुझ से मिलने आए इस कर्ज को जरूर चुकाऊंगा

NEWS4NATION DESK : पीएम मोदी आज सपा के गढ़ में जमकर सपा और बसपा पर हमला बोला। उन्होंने कहा कि समाजवादी पार्टी में कैसे बाबा साहब अंबेडकर का अपमान किया था। ये बसपा ने भुला दिया है। सत्ता के लिए कुर्सी के लिए बाबा साहब का अपमान करने वाले लोगों को मायावती गले लगाती हैं।
 विजय संकल्प रैली के तहत कन्नौज पहुंचे पीएम ने अपने संबोधन की शुरुआत सबसे पहले मौजूद लोगों से भारत माता की जय के नारे लगवा कर शुरु की। उसके बाद उन्होंने मोदी ने कहा इतनी तेज धूप में हजारों की भीड़ देखकर कहा कि मैं आप लोगों का दिल से आभार व्यक्त करता हूं। इतनी तेज धूप के बाद भी आप मुझ से मिलने आए हैं। मैं इस कर्ज को जरूर चुकाऊंगा।

मोदी ने कहा कि आज पूरा देश मोदी के लिए दुआ मांग रहा है। सभी लोग एकमत हो कर कह रहे हैं कि महामिलावटी लोगों ने मोदी को 100 गाली दी है। आतंकवाद को एक भी गाली नहीं दी। सपा-बसपा वाले बताएं कि आप आतंकवाद से डरते हैं क्या।
 
सपा बसपा पर निशाना साधते हुए पीएम ने कहा कि सपा और बसपा के अवसरवाद को भी देश की जनता अच्छी तरह पहचानती है। ये मत भूलिए तिर्वा में समाजवादी पार्टी में कैसे बाबा साहब अंबेडकर का अपमान किया था। ये बसपा ने भुला दिया है। सत्ता के लिए कुर्सी के लिए बाबा साहब का अपमान करने वाले लोगों को मायावती गले लगाती हैं।

पीएम ने कहा कि विपक्षियों का धंधा जात-पात जपना जनता का माल अपना वाला है। चुनाव के दौरान ये पार्टियां मोदी की जात का राग अलापना शुरू कर देती हैं। मैं बहन जी, अखिलेश यादव और कांग्रेस के साथ ही महामिलावटियों का आभारी हूं कि वो मेरी जात बताकर पिछड़ी जाति का खुलकर विरोध कर रहे हैं। लेकिन मैं महामिलावटी लोगों को बता दूं कि मुझे जाति की राजनीति नहीं करनी पिछड़े देश को आगे बढ़ाना है।

मोदी ने कहा कि हम देश में केसरिया क्रांति करना चाहते हैं।हिंदू विरोधी लोगों के रौंगटे खड़े हो जाते हैं केसरिया रंग सुनकर। वो रात तक मेरे बाल नोचने लगेंगे। केसरिया रंग ऊर्जा का प्रतीक है। हम देश में ऊर्जा की क्रांति लाएंगे।केसरिया रंग ऊर्जा क्रांति का संदेश देता है। सफेद शांति का संदेश देता है। हरा रंग ग्रीन रिवॉल्यूशन की प्रेरणादेता है। नीला रंग ब्लू रिवॉल्यूशन क्रांति का संदेश देता है। इस प्रकार से तिरंगे के रंगों का संदेश लेकर देश में क्रांति लाना चाहते हैं। पंच पथ पर 2022 आजादी के 75 साल बाद तिरंगे से प्रेरणा लेकर देश को आगे बढ़ाना चाहते हैं। आपका ये चौकीदार द्वारिकाधीश की नगरी से यहां आया है। मैं उस धरती से आया हूं जहां कृष्ण भगवान ने अपना शरीर छोड़ दिया आज उस धरती पर आया हूं जहां कृष्ण ने जन्म लिया।

वहीं उन्होंने कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी का नाम लिए वगैर उनपर जमकर निशाना साधा। पीएम मोदी ने राहुल गांधी पर तंज कसते हुए कहादेश में कुछ ऐसे बुद्धिमान और तेजस्वी लोग है जो आलू से सोना बना सकते हैं। न ही हम ये कर सकते हैं और न ही ये वादा कर सकते हैं। भाजपा संभव कार्य करेंगी। 


Suggested News