बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

केन्द्र सरकार लाने जा रही एक खास योजना, मन की बात कार्यक्रम में बोले पीएम मोदी

केन्द्र सरकार लाने जा रही एक खास योजना, मन की बात कार्यक्रम में बोले पीएम मोदी

NEWS4NATION DESK : केन्द्र सरकार युवाओं के लिए एक खास योजना लाने जा रही है। इस योजना का नाम फिट होगा इंडिया, तभी हिट होगा इंडिया है। यह योजना का जिक्र पीएम ने आज मन की बात कार्यक्रम के दौरान किया। 

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज रविवार को 'मन की बात' कार्यक्रम के जरिए देशवासियों को संबोधित किया।  पीएम मोदी ने इस कार्यक्रम में कई विषयों पर बात की। इस दौरान उन्होंने हाल ही में इसरो द्वारा लॉन्च किए गए चंद्रयान-2 का भी जिक्र किया।  पीएम मोदी ने कहा कि 22 जुलाई को पूरे देश ने गर्व के साथ देखा कि कैसेचंद्रयान-2 ने श्रीहरिकोटा से अंतरिक्ष की ओर अपने कदम बढ़ाए।  चंद्रयान-2 के प्रक्षेपण की तस्वीरों ने देशवासियों को गौरव, जोश और प्रसन्नता से भर दिया। 
 
 वहीं उन्होंने फिट होगा इंडिया, तभी हिट होगा इंडिया का जिक्र करते हुए कहा कि खेलों का हमारे जीवन में क्या महत्व है।  इसी को देखते हुए 29 अगस्त को केंद्र सरकार 'फिट इंडिया योजना' की शुरुआत करने जा रही है। 
 
 पीएम मोदी ने जिंदगी में खेलों की अहमियत को समझाते हुए देशवासियों से इन्हें सहेजने और लोकप्रिय बनाने की अपील 25 मार्च 2018 को अपने 'मन की बात' में की थी।  इसी को देखते हुए केंद्र सरकार 29 अगस्त को 'खेल दिवस' के मौके पर 'फिट इंडिया योजना' कैंपेन की शुरुआत करने जा रही है, जिसमें भारत के प्राचीन खेलों से लेकर आधुनिक खेलों को प्रमोट करने के साथ लोगों को खेल के प्रति जागरूक करना अहम होगा। 

केंद्र सरकार की फिट इंडिया योजना के तहत लोगों को भागदौड़ की जिंदगी में बीमारियों से बचने और स्वस्थ जीवन जीने के प्रति जागरूक किया जाएगा।  इसके साथ ही लोगों को यह भी बताया जाएगा कि वह किस तरीके से फिट रह सकते हैं।  इस योजना के तहत योगा टीचर्स भी रखे जाएंगे। इसके साथ ही सोशल मीडिया पर पीएम मोदी के किए हुए आसन को भी दिखाया जाएगा, ताकि पीएम से प्रेरित होकर ज्यादा से ज्यादा लोग फिट इंडिया योजना में शामिल हों।  

Suggested News