बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

PM मोदी अपने सभी मंत्रियों के साथ दो दिनों तक करेंगे मैराथन मंथन, कैबिनेट में फेरबदल की चर्चा भी जोरों पर

PM मोदी अपने सभी मंत्रियों के साथ दो दिनों तक करेंगे मैराथन मंथन, कैबिनेट में फेरबदल की चर्चा भी जोरों पर

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अपने सभी मंत्रियों के साथ मैराथन मंथन करने वाले हैं। बैठक के महत्व का अंदाज़ा इसी बात से लगाया जा सकता है कि ये कल और परसों दो दिनों तक चलेगी। 3 और 4 जनवरी को होने वाली इस मैराथन बैठक में अबतक सरकार के अलग अलग मंत्रालयों द्वारा किए गए कामों की समीक्षा के साथ साथ उनकी भावी योजनाओं पर चर्चा की जाएगी।

मंत्रियों का रिपोर्ट कार्ड

सभी मंत्रालयों को कहा गया है कि उनके मंत्रालय से जुड़ी एक बड़ी योजना का ख़ाका तैयार रखा जाए। पिछले महीने की 21 तारीख़ को भी उन्होंने मंत्रिपरिषद की ऐसी ही बैठक की थी। सूत्रों के मुताबिक अगले हफ़्ते भी इन बैठकों का सिलसिला जारी रहने की संभावना है।

दरअसल इसी तरह की एक बैठक पीएम मोदी ने पिछले महीने की 21 तारीख़ को भी बुलाई थी। उस बैठक में चर्चा करने के लिए भारत सरकार के अलग अलग मंत्रालयों को कई ग्रुप में बांटा गया था। 21 दिसम्बर की बैठक में बुनियादी ढांचे पर बने ग्रुप के अलावा कृषि और ग्रामीण विकास मंत्रालय से जुड़े ग्रुप ने ही अपना प्रेजेंटेशन दिया था।

कैबिनेट में फेरबदल की चर्चा

इस बीच सियासी हलकों में कैबिनेट फेरबदल की चर्चा भी जोरों पर है। ऐसी अटकलें हैं कि मकर संक्रांति के बाद प्रधानमंत्री अपने मंत्रिमंडल में फेरबदल कर सकते हैं। चर्चा है कि इस बार जेडीयू के भी 2 मंत्री मोदी सरकार में शामिल हो सकते हैं। 


Suggested News